पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण समिति राँची जिला की बैठक काठीटांड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ अभियान गीत, तीन बार ओंकार, एकात्मता मन्त्र, विजय महामंत्र एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय प्रांत सह संघचालक अशोक श्रीवास्तव जी, माननीय जिला संघचालक सिद्धनाथ महतो जी एवं संत केशवानंद दास प्रभु जी के द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक में माननीय जिला संघचालक जी ने विषय अभियान का संक्षिप्त में विषय प्रवेश कराया साथ ही समिति विस्तार करते हुए उनके नामों की घोषणा की जी निम्नलिखित है -
अध्यक्ष - जितेश्वर मुंडा, उपाध्यक्ष - मोहन साहू, बैजनाथ महतो, मंत्री - रंगनाथ महतो, सह मंत्री - गुरुपद दास गोस्वामी, रोबिन महतो, सदस्य के रूप में देवचरण उराँव, बीरेन्द्र जी, अखिलेश जी, रिझू नायक, साहेबा किस्पोट्टा, डॉ. पारसनाथ महतो सहित अन्य नौ सदस्यों की घोषणा की गई। ततपश्चात अभियान के मंत्री रंगनाथ महतो जी के द्वारा राम जन्मभूमि पर मंदिर विषय पर बोलते हुए कहा कि चार सौ बानबे वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद हमें यह गौरव का क्षण प्राप्त हो रहा है। साढ़े चार लाख हिंदुओं ने जिस क्षण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया वह क्षण का हमें सौभग्य प्राप्त हो रहा है। विदेशी हमलावर बाबर के सेनापति मीरबाँकी जिस विशाल मंदिर को तोप के गोलों से ध्वस्त किया था उसपर से हिन्दू समाज ने अपना अधिकार कभी नहीं छोड़ा और शताब्दियों से वहां राम लला की पूजा अर्चना होती रही। कार्यक्रम का संचालन एवं मंचस्थ लोगों का परिचय जिला कार्यवाह डॉ. सुनील जी ने कराया एवं अंत में सभी लोग रातू गढ़ स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर में जाकर निधि संग्रह कूपन की वैदिक मंत्रोच्चार से विधि पूर्वक पूजन किया गया। शंख ध्वनि, घंटा-घड़ियाल, जय श्री राम, भारत माता की जय एवं जगन्नाथ स्वामी की जय से रातू गढ़ का पूरा मन्दिर परिसर गुंजायमान हो गया। मौके पर सह विभाग प्रचारक मंटू जी, जिला प्रचारक श्रवण जी, बालेश्वर महतो, रौशन चौधरी, अजित सिंह, विवेकानंद प्रजापति, राजकुमार मिश्र, मिंटू महतो, रामप्रसाद जी, विजय साहू, शिवम, शनि, गंगाधर महतो, नीलेश जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रंगनाथ महतो
अभियान प्रमुख राँची जिला
9431173578
Comments
Post a Comment