पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने कृषि कानूनों द्वारा इस क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों का बीड़ा उठाया है, जिसका देश के अनेकों किसान संगठनों ने स्वागत किया है। माननीय कृषि मंत्री श्री तोमर जी ने अपनी विचारों को उन्होंने एक पत्र के माध्यम से किसान भाई-बहनों तक पहुंचाया है।
विदित है कि कोरोना संकट के दौरान भी देश के किसानों ने रिकार्ड उत्पादन कर देश की अर्थव्यवस्था को गति दी, तो साथ ही सरकार द्वारा MSP मूल्यों पर रिकार्ड खरीद की गयी है, जो ये दर्शाती है कि केन्द्र की सरकार किसान हित के लिये प्रतिबद्ध है।
सरकार ने पिछले 6 वर्षों में बीज से बाजार तक किसानों की राह आसान की है। फसल बीमा योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, नीम कोटिंग यूरिया उपलब्ध कराने जैसे अनेकों कदम उठा कर सरकार कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव लायी है, जिनसे कृषि सुविधाओं में भी वृद्धि हुई है।
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि MSP की व्यवस्था है और आगे भी जारी रहेगी। यह इस बात से भी स्पष्ट होता है कि सरकार ने इस वर्ष MSP मूल्यों पर रिकार्ड खरीदारी की है, जिससे लाखों किसानों को लाभ हुआ है।
किसान भाईयों को राजनैतिक स्वार्थ के लिये बहकाया जा रहा है। MSP, और मंडियों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। जिस कांग्रेस ने अपनी सरकार में स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को दबाकर रखा, ऐसे लोग कैसे किसानों के हितैषी हो सकते हैं।
आज जो लोग कृषि सुधार बिलों का विरोध कर रहे हैं वे स्वयं किसानों को मंडी के बाहर उपज बेचने को कहते थे, सुधारों का समर्थन करते थे, आज वह उल्टा बोल रहे हैं। ये लोग अपनी खोई हुई राजनैतिक जमीन को बचाने के लिये किसानों के बीच में भ्रम फैला रहे हैं, जबकि केन्द्र सरकार किसानों से चर्चा करने को हमेशा तैयार है।
जिन लोगों ने वर्षों तक किसानों की सुविधाओं पर रोक लगाने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाया, बिजली, पानी, बांधों के निर्माण को रोकने के लिये कोशिशें की, आज वह किसानों के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। किसानों को गुमराह करने वाले ये लोग पहले भी देश के साथ नही थे।
देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" का मंत्र दिया है। सरकार बिना भेदभाव के सभी का हित करते हुए आगे बढ़ रही है, पिछले 6 वर्ष इस बात के साक्षी हैं। यह कृषि सुधार देश के किसान को समृद्ध बनाते हुए देश को भी समृद्ध बनायेंगे।
विष्णु दयाल राम
सांसद पलामू
Comments
Post a Comment