पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन करने वाले किसानों के आह्वान पर झामुमो ने बूटी मोड़ पर तीन घंटों तक चक्का जाम किया। इस दौरान झामुमो के साथ अन्य पार्टियां भी शामिल थीं। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है, तब तक झामुमो इसका विरोध करता रहेगा।
उन्होंने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बयान का हवाला देते हुए कहा कि सरकार की नीयत, सोच और पूरा कारनामा ही काला है। सरकार ने नए कानून में भंडारण की अधिकतम क्षमता को हटाकर कॉरपोरेट कंपनियों की मदद की है। सरकार ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को कई बार बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन उनका कहना है कि सरकार कानून को निलंबित कर सकती है, वापस नहीं ले सकती है।
जहां पर किसान आंदोलन कर रहे हैं, वहां पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि कोरोना काल में कई लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए और किसानों की एक समिति बनाई जानी चाहिए। वे जो कानून चाहते हैं, उसे बनाकर लागू करे।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा केंद्र सरकार अब राज्यों के अधिकारों को छीनना चाह रही है। यहां के भाजपा नेताओं में हेमंत सरकार को लेकर बौखलाहट है। संसद में चुनी हुई हेमंत सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की जा रही है। उनकी मंशा क्या है, सभी राज्यों का विघटन कर स्वयं राजा बन जाएं और लोकतंत्र को हटा दें। उन्होंने कहा कि जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते हैं, तब तक झामुमो किसानों का समर्थन करता रहेगा। चक्का जाम में राजनीतिक लोगों की उपस्थित के सवाल पर उन्होंने कहा कि झामुमो मजदूरों और किसानों की पार्टी है। लेकिन, भाजपा के लोगों को अलग चश्मे से दिखता है।
Comments
Post a Comment