पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
3 अक्टूबर को लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद कांग्रेस पार्टी योगी सरकार पर लगातार सवाल खड़े कर रही है. कई राज्यों के नेता लखीमपुर पहुंच रहे है. इसी क्रम में झारखंड के कई कांग्रेसी नेता भी लखीमपुर जाने के लिए निकले. लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया. जिसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन किया.
झारखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने झारखंड प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं को रोका
झारखंड से यूपी में प्रवेश करने वाले सभी बॉर्डरों को बंद कर दिया गया है
बताया जा रहा है कि कांग्रेसी नेता रात के करीब 2 बजे विंढमगंज पहुंचे. जहां यूपी पुलिस ने उन्हे झारखंड-उत्तरप्रदेश की सीमा पर ही रोक दिया. जिस दौरान कांग्रेसी नेता और यूपी पुलिस के बीच तीखी नोकझोक हो गयी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने झारखंड से यूपी में प्रवेश करने वाली सभी बॉर्डरों को बंद कर दिया है.
बॉर्डरों को सील करने कारण एनएच 75 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लखीमपुर जाने से रोके जाने के कारण कांग्रेसी नेता सड़क पर ही बैठ गये. और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. बता दें कि लखीमपुर जाने के लिए कांग्रेसी नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक बंधु तिर्की ममता देवी, नमन विक्सल कोंगाड़ी समेत कई नेता शामिल है.
गढ़वा जिले से यूपी की सीमा में प्रवेश करेगा
बता दें कि बीते दिनों लखीमपुर में हुई हिंसा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के हिरासत में लिये जाने के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का जत्था बुधवार को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ था. काफिला सड़क मार्ग से जा रहा है. जो गढ़वा जिले से यूपी की सीमा में प्रवेश करेगा. लेकिन उन्हे बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा, व्यवस्था और शांति भंग होने का हवाला देते हुए इन्हें यूपी में जाने से मना कर दिया गया है. जिसके बाद प्रदेश कांग्रेसी झारखंड वापस लौट रहे हैं.
मालूम हो कि गत दिवस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजाना अनवर, राजीव रंजन प्रसाद, मानस सिन्हा, गढ़वा जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी, संजय लाल पासवान, अमुल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, जयशंकर पाठक, कुमार राजा, जगदीश साहु, मंजूर अंसारी, प्रमोद दूबे, जैश रंजन पाठक, अरविंद तूफानी, जितेन्द्र त्रिवेदी, शशिभूषण राय, पप्पू अजहर, सुधीर चन्द्रवंशी, लखीमपुर के लिए रवाना हुए थे.
Comments
Post a Comment