पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
जिले के विभिन्न थाने से अवैध शराब बनाने व बिक्री करने के आरोप में सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त सभी के पास से पुलिस ने जावा महुआ 200 किलो व 275 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा है। उक्त बातें एसडीपीओ बहामन टूटी ने शनिवार को सदर थाना में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे के निर्देश पर मेराल, रंका, भवनाथपुर व रमना थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध शराब बनाने वाले के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया था। छापेमारी अभियान के दौरान मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव से रामचंद्र चंद्रवंशी के पुत्र विक्रम कुमार चंद्रवंशी, शिव कुमार साह व एक नाबालिग को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि रमना थाना क्षेत्र के हारादाग गांव निवासी शंकर चौधरी के पुत्र विशुनधारी चौधरी व विशुनधारी चौधरी के पुत्र सकेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव से श्याम सुंदर साह व रंका थाना क्षेत्र से तंबे गांव निवासी सरयू साव के पुत्र बिनु साह को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि उक्त सभी सातों के पास से 200 किलो जावा महुआ, 275 लिटर अवैध शराब, दो गैस सिलिडर, तीन खाली ड्राम, ट्यूब चार, शराब बनाने वाला उपकरण जब्त हुआ है। जबकि दुलदुलवा गांव के विक्रम चंद्रवंशी व शिव कुमार साह के पास से शराब के साथ एक- एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि अवैध शराब बनाने वाले के विरूद्ध छापेमारी अभियान हमेशा चलाया जाएगा।
Comments
Post a Comment