पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
निगम को बांट कर बंटाधार कर रहे हैं मेयर और डिप्टी मेयर
शहर को हरा-भरा, ग्रामीण क्षेत्र को बंजर ना बनाएं मेयर और डिप्टी मेयर
पुराने शहरी वार्डों को तरजीह देकर नये क्षेत्र के वार्डों से सौतेला व्यवहार कर वैमनस्य पैदा करने का काम कर रहे हैं मेदिनीनगर के चेयरपर्सन। जो कभी भी नगरनिगम के विकास में सहायक नहीं हो सकता है। पलामू मुख्यालय को खुबसूरत बनाने के बजाय बदसूरत बनाए रखने का जिम्मेदार कोई और नहीं मेदिनीनगर के चेयरपर्सन भाजपा के मेयर एवं डिप्टी मेयर हैं। ये शब्द हैं विपक्ष के सबसे बड़े बोल बनकर उभरे कांग्रेस युवा चेहरे दीपक तिवारी का। लाइट लगाने का ढिंढोरा पीटने पर दीपक तिवारी ने मेदिनीनगर के चेयरपर्सन को जमकर कोसा भी और लताड़ा भी। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल की उपलब्धि नहीं बता पाने वाले पुरानी योजनाओं के भरोसे फोटो खिंचवाने का काम कर रहे हैं। वर्ष 2018 से अब तक नये क्षेत्रों में लाइट नहीं लगवा पाए, अब रांची रोड और पटना रोड को चकचकाने पर जुटे हैं। ताकि बाहर से आने वालों को जगमगाता रौशनी मिले। मगर 3452 लाइट में से पुराने शहरी इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगवा कर नये क्षेत्र के गली मुहल्ले को अंधेरे में रखने का षड्यंत्र कर रहे हैं। जिससे साफ है कि व्यवसायी होकर व्यवसायिक क्षेत्रों को ही लाभ देने की मंशा पाले बैठे हैं। साथ ही डरा धमका कर नये क्षेत्रों से टैक्स वसूलने वाले नये जुड़े हुए वार्ड के नागरिक को या तो वोटर नहीं मानते हैं, या फिर बदले की भावना से प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। इसका प्रमाण है कि तत्काल में हुए तकरीबन सात करोड़ की लागत से संचालित योजनाओं को पुराने क्षेत्रों में झोंक रहे हैं जबकि नियमसंगत या व्यवहारिक रूप से नये ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जाना चाहिए। नागरिक सुविधा फंड को सभी वार्डों में बांटने के बजाय मेयर एवं डिप्टी मेयर अपने ही वार्डों में नदी किनारे तो मैदान किनारे तो कहीं सड़क किनारे रंग पेंट, तो फेवर ब्लाक बिछवाने में दिन रात मशगूल हैं। इन्हें बाकी क्षेत्रों से कोई वास्ता नहीं है।
झारखंड इंटक के प्रदेश सचिव दीपक तिवारी ने बताया कि निगम में 2016-17 से नगर परिषद के वक्त का पैसा पड़ा हुआ है, मगर नगर के कर्ताधर्ता की नीयत नहीं है कि जनता के पैसों का इस्तेमाल जनता को सुख सुविधा उपलब्ध कराने में किया जाना चाहिए। दीपक तिवारी ने निगम के चेयरपर्सन को ललकारते हुए कहा कि छःमुहान चौक के समीप मार्केट कॉम्प्लेक्स का करीब 3 करोड़ रूपया 2016 से तो चकरभोंगा में पार्क बनाने के नाम पर 2017 से तीन करोड़ रूपया पड़ा हुआ है, उसका उपयोग करने में परेशानी क्यों होती है। क्यों मल्टीपर्पस कल्चरल कॉम्प्लेक्स बनवाने के लिए 2017 से पांच करोड़ की राशि का उपयोग करने में निगम नाकाम रही है, वहीं भैंडर जोन बनवाने के लिए 2.5 करोड़ की प्राक्कलन तैयार कर भेजने में कष्ट क्यों है समझ से परे नहीं है। ये इनके नीति एवं नीयत को जगजाहिर करता है। चकाचौंध की दुनिया की जिक्र करके बार बार बरगलाने वाले जनता के लिए रूपयों को खाते में रखकर सोए हुए हैं। होल्डिंग टैक्स, पानी टैक्स, सफाई टैक्स के नाम पर वसूलने वाले पहले से खातों में पड़े रूपयों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, ये जनता को जनना जरूरी है। तभी तो जनता इन्हें सबक सिखाएगी।विज्ञापन
Comments
Post a Comment