पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
सरदार पटेल जी का विचार व कार्य देश के लिए आज भी है प्रासंगिक:संजय कुमार सिंह यादव
हुसैनाबाद शहर के पटेल चौक पर पटेल विचार मंच के तत्वधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 145 जन्म दिवस मनाई गई।जयंती समारोह के अवसर पर हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव,हुसैनाबाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार,पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी परमेश्वर दयाल मेहता,नगर अध्यक्ष शशि कुमार,उपाध्यक्ष ग्यासुद्दीन षिधिकी, पटेल विचार मंच सह मानस संस्था के अध्यक्ष परमान्द चौधरी,प्रगतिशील युवा मंच के गौतम पटेल,पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम सहित बिभिन्न राजनीतिक दल के नेता व प्रबुद्ध बर्ग के लोगो ने पटेल जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इधर लँगरकोट स्थित विद्यायल परिसर में सरदार बल्लभ भाई पटेल युवा समिति के द्वारा एक जयंती समारोह मनाया गया।वही अनुमण्डल कार्यालय में एसडीओ कमलेश्वर नारायण व नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष शशि कुमार ने देश व सरकार के प्रति निष्ठा पूर्ण कार्य करने का शपथ पत्र दिलाया गया।मौके पर पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि सरदार पटेल जी का विचार व कार्य आज भी देश के लिए प्रासंगिक है।उन्होंने कहा कि पटेल जी के विचार व निश्चित लक्ष्य को हम सभी मूल मंत्र मातकर आगे बढ़ने की जरूरत है।एसडीपीओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरदार पटेल जी ने देश की अखड़ंत व एकता को बनाने बहुत बड़ा योगदान है।नगर अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि आज भारत का जो स्वरूप है वह सरदार पटेल जी के कठोर इच्छा का प्रतीक है।उपाध्यक्ष ग्यासुद्दीन सिद्धिकी ने कहा कि सरदार पटेल जी जात पात से उठकर देश व विकास की राजनीति किए है।प्रगतिशील युवा क्लब के गौतम पटेल ने कहा कि सरदार पटेल के विचार को युवा बर्ग आत्मसात कर आगे बढ़ने की जरूरत है।पटेल विचार मंच के अध्यक्ष परमान्द चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल जी देश को अखण्ड व समतामूलक समाज की स्थापना करना मुख्य उद्देश्य था,ताकि विकास में सर्वे समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।एसडीपीओ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एकता मार्च किया गया जो पटेल चौक से शुरू होकर मधुशाला रोड, गॉंधी चौक,अम्बेडकर चौक होते हुए पटेल चौक पहुचकर समाप्त हुआ।वही लँगरकोट में आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता डॉ0 रामचन्द्र चौधरी ने की जबकि संचालन शिक्षक मनोज कुमार ने किया।मौके पर पार्षद उमा देवी,अजय भारती, जाकिर अली,अजय गुप्ता,इम्तेयाज़ आलम,सिपतन मिर्ज़ा,रणजीत चन्देल,धनु कुमार,अजय पासवान,सुनील राजबनशी,प्रणव कुमार,सुरेंद्र चौधरी,गुप्तेश्वर चौधरी ,सुर्जनाथ पासवान,बबलू चौधरी,सहित अन्य लोग मौजूद थे।
मेहनत कस लोगो के बीच कम्बल का हुआ वितरण:-प्रगतिशील युवा क्लब की ओर से पटेल जयंती के अवसर पर हुसैनाबाद शहर के मेहनत कस,बृद्ध,असहाय दिव्यांग लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया।क्लब के अध्यक्ष रणजीत चन्देल,प्रदीप चौधरी,एसपी दुसाद ने कहा कि पटेल जी के विचार व कार्य से प्रभावित होकर मेहनत कस लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
Comments
Post a Comment