पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
शशि तिवारी
विश्रामपुर प्रतिनिधि
बिश्रामपुर प्रखण्ड के गुरी पंचायत के पिपरा में धूमधाम से मनाया गया पंडित दीनदयाल की 105 वा जयंती । जयंती समारोह में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रबंशी मौजूद थे।जयंती समारोह में किसान मोर्चा के अध्यक्ष नंद देव यादव के अपने आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा की शुरुआत की गयी।किसान मोर्चा के अध्यक्ष नंदेव यादव ने भाजपा के सभी कार्यकर्ता को अंग वस्त्र देकर एवं डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।श्री चंद्रबंशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके बताए मार्ग पर सभी को चलने की अपील की।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी, प्रखंड प्रमुख संतोष चौबे,असलम बहादुर ,उपेंद्र तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।विज्ञापन
Comments
Post a Comment