पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
रविंद्र कुमार
पाकी प्रतिनिधि
पांकी प्रखंड के पांकी पूर्वी पंचायत सचिवालय स्थित बूथ संख्या 293 पर शनिवार की दोपहर पांकी पूर्वी मुखिया सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों भाजपाइयों ने बड़े ही धूमधाम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, सर्वप्रथम इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सभी भाजपाइयों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारत की एक हस्ती हस्ती थे जिन्होंने अपने कार्यों एवं विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया, यह एक महान राजनेता थे जो कि भारतीय जन संघ नामक बड़ी पार्टी के अध्यक्ष भी थे जिसे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नाम से जाना जाता है उन्होंने भारत की आजादी के बाद लोकतंत्र को अलग परिभाषा देते हुए देश के निर्माण के लिए कई कार्य किए जिससे आज भी वे स्मरणीय हैं, वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला।विज्ञापन
मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री अजय गुप्ता सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र गुप्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,ओबीसी मोर्चा पांकी मंडल अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री जितेश गुप्ता, जिला ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रभारी अनुज प्रसाद, भाजपा नेता जयकिशोर प्रसाद, कुंदन सिंह, रूपेश कुमार, बिरजू गुप्ता, अखलेश ठाकुर, प्रकाश सिंह, उदय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment