पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सीता उच्च विद्यालय के मैदान में शहीद जगदेव प्रसाद की 100 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
शहीद जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय के योद्धा थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अकलियतों की एकता के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे। उक्त बातें रविवार को हरिहरगंज के सीता हाई स्कूल के मैदान में शोषित जागृति मंच द्वारा आयोजित शहीद जगदेव प्रसाद की 100 वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कही। उन्होंने लोगों को सामाजिक सोच के साथ राजनीतिक चेतना को जगाते हुए समाज को जोड़ने की बात कही। समारोह की शुरुआत शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। जबकि बिहार के कुटुंबा विधायक राजेश राम, पंकज पासवान ने जगदेव बाबू के विचारों को सभी को आत्मसात करने की बात कही। जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व विधायक सह आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने
जगदेव प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जगदेव बाबू बिहार प्रांत में जन्मे एक क्रांतिकारी राजनेता थे। जिन्हें बिहार लेनिन के नाम से भी जाना जाता है। विज्ञापन
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मशहूर गायकों के द्वारा शहीद जगदेव प्रसाद के जीवन पर आधारित बिरहा गायन कर लोगों को संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद में हरिहरगंज न्यू बस स्टैंड में शहीद जगदेव प्रसाद की आदम कद प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सुदेश महतो के द्वारा भूमि पूजन किया गया। समारोह में आजसू पार्टी के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, प्रवक्ता देवशरण भगत, जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी, उपाध्यक्ष विशाल कुमार मेहता, प्रेम गौरव, जिला मीडिया प्रभारी मुन्ना पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष विकेश शुक्ला, इम्तियाज अहमद, गढ़वा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, बबलू कुशवाहा, शोषित जागृति मंच के अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण प्रसाद, सचिव अजय मेहता, कोषाध्यक्ष दिनेश मेहता, उप कोषाध्यक्ष वृजनंदन साव उर्फ बाबू भाई, प्रवक्ता मुकेश मेहता, रंजीत मेहता, हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण भुइयां, डॉ वीरेंद्र कुमार, रविंद्र ठाकुर लोबिन महतो, नवीन सिन्हा, पंकज पासवान, मुखिया उमेश साव, मो. सरवर, वरुण पासवान डॉ मनोज कुमार ,डॉ राजेश कुमार , डॉ विनोद कुमार महाराज मेहता, राम लखन मेहता, टिंकू बिंदेश्वरी राम, जितेंद्र पासवान ,रामजी पासवान, जितेंद्र मेहता,भोला गुप्ता, अखिलेश मेहता, दिनेश कुशवाहा, राणा पासवान, राजेंद्र मेहता, राम जी मेहता, अनुज मेहता, डॉ प्रमोद कुमार, अरुण मेहता सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थें।
Comments
Post a Comment