पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
मेदिनीनगर सदर प्रखंड सुआ पंचायत के माननीया मुखिया दुर्गावती देवी ने अपने पंचायत के सभी दूर्गा पंडाल का भर्मण किया। बुढ़वापीपर, भुसही, व सुआ गोदाम चौक पर पूजा समितियों एवं संघों द्वारा पर स्थापित पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का अनुपालन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों को निदेश दिया। भुसही में मोहर्रम कमिटी "यादे हुसैन कमिटी" को मुखिया सील्ड दे लर स्वागत की वहीं, मुस्लिम का त्यौहार हो या हिन्दू को दोनों को मिल जुल कर बड़े उल्हास के साथ त्योहार मनाने को लेकर अपील की अत्यधिक भीड़ नहीं होने देने को लेकर पूजा समिति के सदस्यों को निर्देश दिया गया है। साथ ही कोविड गाइडलाइन के अनुरूप उल्लास के साथ दुर्गापूजा मनाने की अपील की गयी है।मौके पर कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित रहें
Comments
Post a Comment