पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
पंडवा (पलामू): आप सभी पूजा समिति के लोग पूजा पंडाल में आने जाने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखें उक्त बातें पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार ने कही। वे बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में मां के दर्शन व पूजा समितियों को सहयोग के उपरांत उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों को कही ।कहा कि कोरना अभी पूर्णतः समाप्त नहीं हुआ है। आप सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत व सतर्क रहें। कहा कि मां दुर्गा भक्तों के कष्ट हरने को जानी जाती हैं। कहा कि आप सभी कोरोना गाइडलाइन के निर्देशानुसार ही पूजा पाठ करें। कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी जनता स्वस्थ व खुशहाल रहें यही माता रानी से कामना करता हूं। इस मौके पर पूर्व सांसद ने कोलियरी मोड़ , मध्य विद्यालय पंडवा, हनुमानगढ़ी, किसान संघ लोहड़ी, बासु, तेलियाही व कोकरसा पूजा पंडाल का भ्रमण किया व पूजा समिति को सहयोग राशि प्रदान किया।इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता निरंजन प्रसाद, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद, सत्येंद्र मेहता, रमाकांत मेहता, काशीनाथ मेहता, वशिष्ठ मेहता, संजय कुमार पांडेय, कौशल कुमार मेहता, जय श्री मेहता, राकेश पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment