पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री 6 सितंबर को ऑनलाइन करेंगे ग्रीड एवं संचरण लाइन का उद्घाटन एवं शिलान्यास
भागोडीह में सब-स्टेशन का होगा उद्घाटन
उद्घाटन, शिलान्यास को लेकर है व्यापक तैयारी: महाप्रबंधक
बिजली के क्षेत्र में पलामू प्रमंडल को 6 सितंबर को बड़ा तोहफा मिलेगा। इससे आमजनों को बिलजी की लो वोल्टेज की समस्या से निजात मालेगी। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन पलामू प्रमंडल क्षेत्र में ग्रीड एवं संचलन लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 01:30 बजे राजधानी रांची स्थित विधानसभा सभागार से ऑनलाइन किया जायेगा।
मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सांसद विष्णु दयाल राम भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही छतरपुर विधायक पुष्पा देवी उपस्थित रहेंगे।
गढ़वा जिले के भागो डी में 132/33 के0वी0 ग्रिड सब स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा जिसकी क्षमता 100 एम0भी0ए है। इसके उद्घाटन से मकरी, पंडरिया, बुका, गरदा, सरईया, अरसली आदि क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। वहीं गढ़वा जिले के ही भवनाथपुर/नगर उंटारी में 132/33 के0वी0 ग्रिड सब-स्टेशन का शिलान्यास किया जाएगा। इन ग्रिड सब-स्टेशन की क्षमता 100 एम0भी0ए0 है। इससे भवनाथपुर, केटर, खरौंधी, कांडी एवं मझीआंव इत्यादि क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।
साथ ही पलामू जिले के छतरपुर में 132/33 के0वी0 ग्रीड सब-स्टेशन का शिलान्यास किया जायेगा। इसकी क्षमता भी 100 एम0भी0ए0 है। छतरपुर ग्रीड सब-स्टेशन से जपला, नावाडीह, हरिहरगंज एवं छतरपुर के सभी क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे।
उक्त के अलावा 132 के0वी0 छतरपुर-पांकी संचरण लाइन, 132 के0वी0 छतरपुर-जपला संचरण लाइन, 132 के0वी0 छतरपुर- डालटनगंज (पावर ग्रीड) संचरण लाइन, 132 के0वी0 नौडीहा-छतरपुर संचरण लाइन, 132 के0वी0 नगरउंटारी- भागोडीह (गढ़वा) संचरण लाइन का शिलान्यास किया जायेगा।
बिजली विभाग संचलन प्रक्षेत्र-4(मेदिनीनगर) के महाप्रबंधक
बसंत रूंडा ने बताया कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र में ग्रीड सब-स्टेशन का उद्घाटन, शिलान्यास एवं संचरण लाइन का शिलान्यास को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। पलामू प्रमंडल में कार्यक्रम भागोडीह, भवनाथपुर एवं छतरपुर में आयोजित किया जाएगा। यहां उपस्थित अतिथि एवं अन्य लोग मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा उद्घाटन की ऑनलाइन गतिविधि देख व सुन सकेंग.
Comments
Post a Comment