पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
नगर आयुक्त का पद रिक्त रहने के कारण जनता को हो रहे कठिनाईयों के सम्बंध में निवर्तमान उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी ने उपायुक्त पलामू को लिखा पत्र।।
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793*पलामू* - *नगर निगम मेदिनीनगर में नगर आयुक्त का पद रिक्त रहने के कारण जनता को हो रहे कठिनाईयों के सम्बंध में निवर्तमान उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी ने उपायुक्त पलामू को लिखा पत्र।।*
नगर निगम मेदिनीनगर में नगर आयुक्त का पद रिक्त रहने के कारण जनता को हो रहे *कठिनाईयों के सम्बंध में निवर्तमान उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी* ने उपायुक्त पलामू को लिखा पत्र। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि नगर निगम मेदिनीनगर *आबादी के साथ क्षेत्रफल में भी काफी बड़ा हैं,* और आम सम्मानित जनता को कुछ न कुछ कार्य हेतु *नगर निगम मेदिनीनगर कार्यालय* जाना पड़ता हैं *जिसमें, होल्डींग टैक्स, वाटर टैक्स, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, निविदा, सैरात, लाईट विधि व्यवस्था, साफ- सफाई सहित कई कार्य नगर निगम कि दिनचर्या में शामिल हैं* पर अभी नगर आयुक्त नगर निगम मेदिनीनगर में नही रहने के कारण सम्मानित जनता सहित आम नागरिको को जो *मूल भूत सुविधा मिलती है* उसमे काफी बाधा आ रही है और सम्मानित जनता को हर रोज *नगर निगम मेदिनीनगर में चक्कर लगाना पड़ रहा हैं।* अतः इस ओर *ध्यान आकृष्ट कराते हुए* उन्होंने कहा कि इस दिशा में कोई उचित कदम उठाया जाए और इस पर आपके *द्वारा संज्ञान लिया* जाए ताकि जनता को जो कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है *उसमें राहत मिल सके।* इसी आशा और विश्वास के साथ इस आवेदन पत्र को आपके पास प्रेषित कर रहा हूं ताकि इस संदर्भ में जनता को हो रही कठिनाइयों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उचित कदम उठाए जा सके । इसके लिए *मैं ही नही बल्कि पूरे नगर निगम मेदिनीनगर की सभी सम्मानित जनता* आपके सदा आभारी रहेंगे।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment