घुमाने के बहाने ले जाकर युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौत — परिजनों ने दो पर हत्या का आरोप.
📍 ब्रेकिंग न्यूज़ | मेदिनीनगर
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के कौड़ियां गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, कौड़ियां गांव निवासी किशुन राम के पुत्र मंटू कुमार को शुक्रवार दोपहर गांव के ही दो युवक कथित रूप से घुमाने के बहाने चैनपुर के नेउरा इलाके में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मंटू कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों बॉबी और बबलू पाल पर घुमाने के बहाने ले जाकर मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।
Comments
Post a Comment