झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने इस मामले में डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय समेत 24 लोगो को भेजा कानूनी नोटिस

रांची: झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय के नाम कांके के चामा मौजा की करीब 50 डिसमिल गैर मजरुआ जमीन म्यूटेशन मामले में कार्रवाई तेज हो गयी है. रांची के अपर समाहर्ता राजेश कुमार बरवार की कोर्ट ने पूनम पांडेय सहित 24 लोगो को नोटिस जारी कर जमीन पर अपना दावा पेश करने को कहा है.
सभी से कहा गया है कि चार फरवरी को सुबह 11.30 बजे अपर समाहर्ता कोर्ट में खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखें. चार फरवरी को पक्ष रखने के लिए हाजिर नहीं हुए तो ये समझा जायेगा कि इस संबंध में किसी को कुछ नहीं कहना है. इसके बाद कोर्ट द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पिछली तारीख को हाजिर हुए थे महज 6 लोग :
कांके के चामा मौजा में गैर-मजरुआ जमीन का हस्तांतरण करने का आरोप 28 लोगो पर है. बीते 19 जनवरी को संबंधित लोगो को नोटिस जारी कर पक्ष रखने को कहा गया था. लेकिन, मात्र 6 लोगो ने ही उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा.
अपर समाहर्ता राजेश बरवार ने कहा कि इसके बाद आखिरी बार नोटिस कर पक्ष रखने का मौका दिया जायेगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीसी के माध्यम से आयुक्त को भेज दी जाएगी.
Comments
Post a Comment