Skip to main content

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 50 छात्राओं को मिला चश्मा

पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि  मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...

ज्ञानदीप ज्योति पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनी फूलों की होली

पलामू समाचार केंद्र
पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार
मो:- 6202682271
ज्ञानदीप ज्योति पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनी फूलों की होली

पाटन (पलामू)। पाटन प्रखंड के किशुनपुर स्थित ज्ञानदीप ज्योति पब्लिक स्कूल में होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने फूलों की होली खेलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे परिधानों से सजे विद्यार्थियों की खुशियों से गुलजार रहा।

विद्यालय के निदेशक राजू मेहता एवं प्राचार्या सुजीत मेहता ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत के जीवंत प्रतीक हैं। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे, प्रेम और अटूट एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पर्यावरण के अनुकूल होली मनाएं तथा रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दें।

उन्होंने विद्यार्थियों को त्योहार के नाम पर फैलने वाली कुरीतियों एवं नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की सीख देते हुए कहा कि होली असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह ऐसा पर्व है जिसमें लोग आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ एकजुट होकर उत्सव मनाते हैं, जिससे सामाजिक संबंध और अधिक मजबूत होते हैं।

प्रधानाध्यापक ने भी छात्रों को शांतिपूर्ण एवं मर्यादित ढंग से होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम और भाईचारे को अभिव्यक्त किया।

इस अवसर पर बीटू सर, विकास सर, आशुतोष सर, रुचि उपाध्याय, सत्यप्रिया, साधना, कंचन, रूबी, रागिनी, मुरली चौधरी, प्रेम कुमार, नगमा शाहीन, तनु उपाध्याय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। साथ ही बस चालक गुरुदेव विश्वकर्मा, कंचन उरांव, संतोष उरांव, नौशाद अंसारी, करीमन भुइयां एवं दाई भी मौजूद रहे।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी, डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास से 6.5 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू - पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास से एक कार में साढ़े छह किलो अफीम के साथ एक युवक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अपराधी पर पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज है आपको बात दे कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार पांच लाख रुपये किलो की दर से बाजार में अफीम को बेचने वाला था और चतरा से अफीम की खरीदारी कर डालटनगंज में बेचने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बलेनो कार व मोबाइल फोन भी जब्त किया है । पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर एसडीपीओ मणिभूषण के आदेश पर शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने एक टीम गठित कर कारवाई की है.

सुंदर नगर थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सुंदर नगर थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हाे गए। दुर्घटना तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराने की वजह से हुई। हादसा मां तारा स्वीट हाउस के पास जादूगोड़ा रोड पर हुआ।

साहिबगंज में भीषण रेल हादसा: दो मालगाड़ियों की टक्कर ! 2 लोगों की मौत।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो - 8340727986 रांची : साहिबगंज जिला के बरहेट स्थित एनटीपीसी फाटक के पास आज सुबह दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। फायर ब्रिगेड के कर्मी रवि ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई। उस समय एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी, तभी दूसरी तरफ से आ रही दूसरी मालगाड़ी ने उससे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण इंजन और कोयले से लदी बोगियों में आग लग गई, जिसे बुझाने का काम अभी भी जारी है। इसके अलावा, दो इंजन पटरी से उतर गए और एक इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चार लोग घायल हुए फायर ब्रिगेड के अनुसार, इंजन में सवार सात कर्मचारियों में से दो की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। एक कर्मचारी अभी भी इंजन में फंसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सभी घायलों को बरहेट सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन और बरहेट पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी हुई है। बता दें कि इससे...

लाभुकों के बीच यथाशीघ्र करें मुआवजा राशि का भुगतानः उपायुक्त

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 उपायुक्त ने की भू-अर्जन से संबंधित कार्यो की समीक्षा उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने भू-अर्जन विभाग से रैयतों के लिए प्राप्त मुआवजा राशि को रैयतों के बीच यथाशीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें आर्थिक लाभ हो। साथ ही उन्होंने एनएच-75 एवं एनएच-98 के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भी रैयतों को भुगतान करने का निर्देश दिया। विश्रामपुर के अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी रैयतों को भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र एवं वंशावली यथाशीघ्र निर्गत करें। इसके अलावा भवन निर्माण विभाग को भवन का मूल्यांकन कर अविलंब रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया। जहां 3G निर्गत (एवार्ड निर्गत) किया गया है, वहां सीमांकन कर यथाशीघ्र काम शुरू कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने उन रैयतों (लाभुकों) से भी अपील किया है कि जिन लाभुकों के नाम एवार्ड की घोषणा हो चुकी है वे लाभुक अपना एवार्ड शीघ्र प्राप्त करें। इसके अलावा खासमहल जमीन का सर्वे करने हेतु सर्वेयर एवं...

नौडीहा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पारिवारिक लाभ योजना व वृद्धापेंशन से सम्बंधित लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 आज नौडीहा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पारिवारिक लाभ योजना व वृद्धापेंशन से सम्बंधित लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा। विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने इस मौके पर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जो भी जरूरतमंद इन योजनाओं के लाभ उठाने लायक है उन्हें जल्द से जल्द इन योजनाओं से जोड़ा जाए। इसी दौरान कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान प्रयोग शाला में पूर्व सांसद मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी शामिल हुई। इस प्रयोगशाला में किसानों को किटनाशक व आधुनिक कृषि की जानकारी भी दी गई। पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि कृषि अब अब पूर्ण रूप से विज्ञान व तकनीक पर आधारित हो गई है और किसानों को अब सीखना होगा ताकि वो आत्मनिर्भर हो सके। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व सांसद मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दरम्यान आम लोगो से भी पूछा गया कि चिकित्सकीय प्रक्रिया में किस तरह की समस्या आम जनता के सामने आ रही है। वही चिकित्सक...

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 50 छात्राओं को मिला चश्मा

पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि  मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...

युवा मित्र सानुज दुबे के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो.:- 8340727986 पलामू: पकरी पाटन क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब एक दुखद खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। रोज़मर्रा की सामान्य दिनचर्या के बीच आई एक फोन कॉल ने कई दिलों को तोड़ दिया—युवा और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सानुज दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिजनों और दोस्तों मनीष, आशुतोष, धर्मेन्द्र, के अनुसार, सानुज दुबे न सिर्फ एक अच्छे इंसान थे बल्कि सच्चे दोस्त और हर किसी के लिए सहारा भी थे। उनके चेहरे की मुस्कान और सहज स्वभाव ने उन्हें समाज में खास पहचान दिलाई थी। कठिन परिस्थितियों में भी दूसरों को हंसाना और उनका मनोबल बढ़ाना उनकी आदत में शामिल था। उनके करीबी मित्रों ने बताया कि सानुज के साथ बिताए गए पल—हंसी-मजाक, बातचीत और एक-दूसरे का साथ—अब सिर्फ यादों में रह गए हैं। अचानक हुए इस नुकसान ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। शाम के समय जब लोगों ने आसमान की ओर देखा, तो कई आंखें नम थीं। हर किसी के दिल में एक ही सवाल गूंज रहा था—इतना नेक दिल इंसान इतनी जल्दी क्यों चला गया? हालांकि, शोक में ...