Skip to main content

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 50 छात्राओं को मिला चश्मा

पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि  मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...

पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी, डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास से 6.5 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986

पलामू - पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास से एक कार में साढ़े छह किलो अफीम के साथ एक युवक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अपराधी पर पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज है आपको बात दे कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार पांच लाख रुपये किलो की दर से बाजार में अफीम को बेचने वाला था और चतरा से अफीम की खरीदारी कर डालटनगंज में बेचने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बलेनो कार व मोबाइल फोन भी जब्त किया है । पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर एसडीपीओ मणिभूषण के आदेश पर शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने एक टीम गठित कर कारवाई की है.

Comments