Skip to main content

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 50 छात्राओं को मिला चश्मा

पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि  मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 50 छात्राओं को मिला चश्मा

पलामू समाचार केन्द्र
दीपक तिवारी प्रतिनिधि 
मेदिनीनगर पलामू झारखंड
+917979886793

मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया।



नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अजय कुमार, ज्योति टोप्पो, आलोक कुमार पाठक, सुधीर कुमार, हरिशंकर सिंह, नवनीत कुमार तथा विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार दुबे समेत कई शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

पलामू के ग्रामीण बैंक में 6 करोड़ का ठगी करने के आरोप में ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, हुसैनाबाद पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू (PALAMU) : पलामू जिले के दंगवार ग्रामीण बैंक शाखा से 6 करोड़ से अधिक रुपये गबन करने के आरोपी शाखा प्रबंधक को पुलिस ने सासाराम शहर के तकिया मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कनौली गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है. पूरे घटना को लेकर पुलिस ने खुलासा किया कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक दंगवार शाखा के शाखा प्रबंधक आशीष रंजन के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार सिंह थाना राजपुर, जिला बक्सर बिहार के विरुद्ध र1,36,45,303.46 रुपया (एक करोड छत्तीस लाख पैतालीस हजार तीन से तीन रुपये) फर्जीवाडा कर गबन करने के आरोप में अंकित प्राथमिकी के अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी कि अभियुक्त मनोज कुमार सिंह झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक दंगवार शाखा के शाखा प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे. उस दौरान झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान वितीय अनियमितता एवं गबन का मामला प्रकाश में आया था, जो तत्कालीन शाखा प्रबंधक ...

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

गैंगवार की संभावना में प्रदीप तिवारी ने दिया बड़ा बयान ।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 बीते दिनों टंटन उपाध्याय की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पलामू पुलिस जब पड़ताल में निकले तब अलग-अलग चीज देखने को मिल रही है  एक तरफ पुलिस अनुसंधान कर रही है तो दूसरी तरफ अलग-अलग गैंग वाले अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं  वही तथाकथित सुजीत सिन्हा के गूर्गा के रूप में दीपक सिंह नामक व्यक्ति जो खुद को सुजीत सिन्हा का गैंग का सदस्य बता रहा था उसने धमकी के रूप में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल को धमकी देते हुए हत्या का मुख्य आरोपी बताया वहीं दूसरी तरफ पलामू पुलिस के द्वारा एक नाबालिग को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसने अपराधी प्रदीप तिवारी की हत्या की सुपारी ली थी. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया. इन सभी चीजों को देखते हुए प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने अपना पक्ष फेसबुक  के माध्यम से रखा जय महाकाल ,,,, सभी लोग पढ़े,, मैं प्रदीप तिवारी महाकाल आदरणीय एसपी श्री चंदन सिन्हा सर जी से ये अनुरोध पूर्वक कहना चाहता हूं कि अभी हाल में हुए टनटन उपाध्याय के मर्डर केस में मे...

ज्ञानदीप ज्योति पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनी फूलों की होली

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 ज्ञानदीप ज्योति पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनी फूलों की होली पाटन (पलामू)। पाटन प्रखंड के किशुनपुर स्थित ज्ञानदीप ज्योति पब्लिक स्कूल में होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने फूलों की होली खेलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे परिधानों से सजे विद्यार्थियों की खुशियों से गुलजार रहा। विद्यालय के निदेशक राजू मेहता एवं प्राचार्या सुजीत मेहता ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत के जीवंत प्रतीक हैं। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे, प्रेम और अटूट एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पर्यावरण के अनुकूल होली मनाएं तथा रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दें। उन्होंने विद्यार्थियों को त्योहार के नाम पर फैलने वाली कुरीतियों एवं नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की सीख देते हुए कहा कि होली असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की...

हैदरनगर थाना में थाना दिवस का आयोजन, भूमि विवाद निपटारे पर जोर

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *प्रेस विज्ञप्ति* ====================== *पलामू पुलिस* *दिनांक– 12.02.25* ====================== हैदरनगर थाना अंतर्गत भूमि संबंधी विवादों के निपटारे हेतु थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी महोदय, हैदरनगर एवं राजस्व कर्मचारी, मोहम्मदगंज की उपस्थिति में विभिन्न भूमि विवादों की समीक्षा की गई तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। थाना दिवस के दौरान संबंधित पक्षों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी गई और आपसी सहमति से मामलों के निपटारे हेतु पहल की गई। अंचलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि प्रशासन सभी भूमि विवादों को निष्पक्ष और त्वरित रूप से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर थाना प्रभारी, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी भी उपस्थित रहे। थाना दिवस का उद्देश्य नागरिकों को त्वरित न्याय प्रदान करना और प्रशासन एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करना है। ====================== *पुलिस अधीक्षक,* *पलामू* Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

होटल आरडीएस रमाडा नवरात्रि के अवसर पर शुद्ध शाकाहारी व्यंजन परोसेगा ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन होटल आरडीएस रमाडा नवरात्रि के अवसर पर शुद्ध शाकाहारी व्यंजन परोसेगा । इस संबंध में जानकारी देते हुए आरडीएस रमाडा के जनरल मैनेजर दलेर सिंह ने बताया कि नवरात्रि में बगैर लहसुन प्याज के शाकाहारीव्यंजन बनाने के लिए अलग से किचेन बनाया गया है । किचेन की बर्तन भी नई मंगाई गई हैं वहीं बैठने की अलग विशेष व्यवस्था की गई । है । सिंह ने बताया नवरात्रि में शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है । इसे देखते हुए नवरात्रि स्पेशल व्यंजन की शुरुआत की गई है । यह सूविधा होटल में आनेवाले सभी ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखकर प्रारंभ किया गया है । नवरात्रि स्पेशल व्यंजन की शुरुआत सात अक्टूबर से प्रारंभ होगी जो पंद्रह अक्टूबर तक चलेगी । श्री सिंह ने बताया कि माता रानी के पूजा चलने के कारण ज्यादातर घरों के किचेन में लहसुन प्याज वर्जित रहता है उसे देखते हुए होटल आरडीएस रमाडा रेस्टोरेंट ने इस वर्ष नवरात्रि को स्पेशल बनाने के लिए एक प्रयास किया है ।