पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर +917979886793 भाई वीरेन्द्र को तो आप लग
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
डाल्टनगंज, बुधवार को पलामू जिला व्यवसायी संघ कार्यसमिति की बैठक में संत मरियम स्कूल के चैयरमैन सह सदस्य माटी कला बोर्ड झारखंड सरकार श्रीं अविनाश देव को व्यवसायी संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया ।
मौक़े पर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्री प्रभात अग्रवाल ने कहा कि अविनाश जी बेहतर समाज निर्माण के वाहक है , अपने बेहतरीन कार्यों से वे समृद्ध, और शिक्षित समाज के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभा रहे हैं। हम सभी आशा करते हैं कि अविनाश देव जी सदा व्यवसायी वर्ग के हित और उन्नति के प्रति क्रियाशील रहेंगे।
संरक्षक मनोनीत होने पर अविनाश देव जी ने सर्वप्रथम व्यवसायी संघ के सभी सदस्य के प्रति आभार व्यक्त किया ।
अपने संबोधन में श्री अविनाश देव ने कहा की व्यवसायी वर्ग समाज के महत्वपूर्ण हिस्सा है , समाज के निम्न तबके से लेकर उच्च तबके तक के लोग इनके साथ सीधे जुड़े होते हैं ।विकसित राष्ट्र के निर्माण में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है । आगे श्री देव ने कहा की मैं पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ व्यवसायी संघ के उत्तरोत्तर विकास में अपनी कर्तव्यों का पालन करुंगा।
मौक़े पर उपाध्यक्ष गणेश गिरी ,सचिव नागेंद्र कुमार, सहायक सचिव महेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष दानवीर प्रसाद एवं सुनील गोस्वामी ,संजय अग्रवाल, सुबोध गोस्वामी सहित अनेकों लोग उपस्थित थे ।
Comments
Post a Comment