पलामू समाचार केन्द्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड धर्मेंद्र सिंह 7979886793 पलामू जिले में साइबर ठगों का नेटवर्क लगातार सक्रिय होता जा रहा है। हाल ही में पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया था। अब इसी तरह की घटना में स्थानीय पत्रकार दीपक तिवारी की तस्वीर का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई है और उनके नाम पर लोगों से आर्थिक मदद एवं पैसे की मांग की जा रही है। इस घटना ने न केवल आम लोगों बल्कि जिले के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की डिजिटल सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से स्पष्ट है कि साइबर अपराधी अब चुनिंदा और पहचान वाले लोगों को निशाना बनाकर लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट से पैसे मांगने पर बिना सत्यापन के राशि नहीं भेजनी चाहिए तथा संदिग्ध प्रोफाइल की तत्काल शिकायत संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर पुलिस से करनी चाहिए। पलामू में डीसी से लेक...
पलामू समाचार केन्द्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
धर्मेंद्र सिंह
7979886793
पलामू जिले में साइबर ठगों का नेटवर्क लगातार सक्रिय होता जा रहा है। हाल ही में पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया था। अब इसी तरह की घटना में स्थानीय पत्रकार दीपक तिवारी की तस्वीर का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई है और उनके नाम पर लोगों से आर्थिक मदद एवं पैसे की मांग की जा रही है। इस घटना ने न केवल आम लोगों बल्कि जिले के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की डिजिटल सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से स्पष्ट है कि साइबर अपराधी अब चुनिंदा और पहचान वाले लोगों को निशाना बनाकर लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट से पैसे मांगने पर बिना सत्यापन के राशि नहीं भेजनी चाहिए तथा संदिग्ध प्रोफाइल की तत्काल शिकायत संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर पुलिस से करनी चाहिए। पलामू में डीसी से लेकर पत्रकार तक इस फर्जीवाड़े का शिकार हो चुके हैं, जिससे यह साबित होता है कि साइबर ठगों के निशाने पर अब हर वर्ग के लोग हैं। प्रशासन और आम नागरिकों को मिलकर ऐसे अपराधियों के खिलाफ सतर्कता और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
Comments
Post a Comment