पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...
पलामू समाचार केंद्र
पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार
मोबाइल नंबर :- 6202682271
देर रात छापेमारी में नावाजयपुर थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवाखाड़ पंचायत के तिसीबार गांव में मंगलवार की देर रात अवैध बालू उठाव एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा के नेतृत्व में छापेमारी कर एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए ट्रैक्टर को आगे की कार्रवाई हेतु नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रेतर कानूनी प्रक्रिया जारी है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment