पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
राजकीय बुनियादी विद्यालय पोलपोल में युवा सामाजिक कार्यकर्ता आशीष भारद्वाज ने अपने चल रहे वन एवं पर्यावरण अभियान के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर पीपल, गुल मोहर और कई फलदार पौधों को विद्यालय परिसर में लगाने का काम किया। पौधारोपण के साथ - साथ बच्चो को माँ प्रकृति और धरती माँ के प्रति कृतज्ञ बने रहने का शपथ भी दिलवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष ने कहा की हम धरती माँ से सिर्फ़ लेते है कभी सोचा है की उन्होंने जो हमे दिया है क्या उसे हम संभाल कर रख पा रहे है, बदले में क्या हम माँ धरती को कुछ वापस भी करते है। हमारा कर्तव्य है कि हम धरती माँ द्वारा प्रदत चीज़ों को संजो के रखे चाहे ओ वृक्ष, जल, हवा या हमारा ये वातावरण है।पौधारोपण धरती मां और प्रकृति माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का तरीक़ा है, हम इस माध्यम से माँ धरती को हमे दिये हर वस्तु के लिये धन्यवाद कर सकते है। पृथ्वी पर जल है तभी जीवन है और जल इसलिए है क्यूँकि यहा पेड़, पौधे और ये पर्यावरण है जिसको संरक्षित करना हमारा कर्तव्य और धर्म भी है,
Comments
Post a Comment