Skip to main content

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 50 छात्राओं को मिला चश्मा

पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि  मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक

पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
*पलामू*- *उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक,विभागीय योजनाओं,खाद्यान्न वितरण में प्रगति की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश* 

 *केपीआई इंडेक्स में अपेक्षा पूर्ण कार्य नहीं करने पर पिपरा के एमओ को शोकॉज* 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने मंगलवार को आपुर्ति विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न एजेंडों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।इस दौरान उन्होंने एनएफएसए,ग्रीन कार्ड,सोना-सोबरन धोतीसाड़ी योजना,आदिम जनजाति परिवार कल्याण योजना,आदि का प्रखंडवार समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये।इसके पश्चात उपायुक्त द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत अगस्त एवं सितंबर माह में किये गये खाद्यानों के वितरण का समीक्षा किया गया।इसी तरह एनएफएसए अंतर्गत माह अक्टूबर 25 का खाद्यान्न के उठाव एवं डीएसडी की गोदामवार समीक्षा की गयी।
 *पीवीटीजी समूहों के बीच राशन वितरण की भी हुई समीक्षा* 
बैठक में उपायुक्त द्वारा पीवीटीजी योजना अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए पीवीटीजी समूहों के बीच शतप्रतिशत राशन वितरण कराने की बात कही।इस दौरान कई एमओ द्वारा बताया गया कि सभी लाभुकों के बीच सितंबर माह का राशन वितरण कर दिया गया है लेकिन पॉश मशीन खराब रहने के कारण एंट्री नहीं हो पायी है।डीसी ने कहा कि एक भी पीवीटीजी लाभुक बगैर राशन के नहीं रहे,यह सुनिश्चित होना चाहिये।बैठक में उपायुक्त ने बीएसओ लॉगिन में पेंडिंग एप्लीकेशन की समीक्षा की,सभी एमओ को उनके लॉगिन में पड़े आवेदनों को डीएसओ लॉगिन में फॉरवर्ड करने की बात कही।इसी क्रम में केपीआई में अपेक्षा पूर्ण कार्य नहीं करने पर पिपरा के एमओ को शोकॉज करने के निर्देश दिये।वहीं पीजीएमएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निष्पादन पर बल दिया।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत सितंबर 2025 का राशन उठाव एवं वितरण,चीनी-चना दाल वितरण सहित अन्य मामलों आदि की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।इस अवसर पर विभिन्न एजीएम व एमओ उपस्थित रहे।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

नाबालिग लड़के को नशे की दवा खिलाकर दोस्तों ने किया दुष्कर्म

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 देवरिया: उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित के तीन दोस्तों ने नशीली दवा देकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के रहने वाले एक नाबालिग लड़के के साथ उसके दोस्तो ने नशीली दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद सामूहिक रूप से गैंगरेप किया। उसके बाद उस लड़के को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से पीड़ित नाबालिग घबरा गया और घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। घटना को लेकर लड़के का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। पीड़ित लड़के के परिवार के अनुसार, एक आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले गया था। वहां आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ दिया। उसके बेहोश ह...

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 50 छात्राओं को मिला चश्मा

पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि  मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...

साहिबगंज में भीषण रेल हादसा: दो मालगाड़ियों की टक्कर ! 2 लोगों की मौत।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो - 8340727986 रांची : साहिबगंज जिला के बरहेट स्थित एनटीपीसी फाटक के पास आज सुबह दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। फायर ब्रिगेड के कर्मी रवि ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई। उस समय एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी, तभी दूसरी तरफ से आ रही दूसरी मालगाड़ी ने उससे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण इंजन और कोयले से लदी बोगियों में आग लग गई, जिसे बुझाने का काम अभी भी जारी है। इसके अलावा, दो इंजन पटरी से उतर गए और एक इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चार लोग घायल हुए फायर ब्रिगेड के अनुसार, इंजन में सवार सात कर्मचारियों में से दो की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। एक कर्मचारी अभी भी इंजन में फंसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सभी घायलों को बरहेट सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन और बरहेट पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी हुई है। बता दें कि इससे...

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

वन है तो जल है, जल है तो कल है - आशीष भारद्वाज

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 राजकीय बुनियादी विद्यालय पोलपोल में युवा सामाजिक कार्यकर्ता आशीष भारद्वाज ने अपने चल रहे वन एवं पर्यावरण अभियान के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर पीपल, गुल मोहर और कई फलदार पौधों को विद्यालय परिसर में लगाने का काम किया। पौधारोपण के साथ - साथ बच्चो को माँ प्रकृति और धरती माँ के प्रति कृतज्ञ बने रहने का शपथ भी दिलवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष ने कहा की हम धरती माँ से सिर्फ़ लेते है कभी सोचा है की उन्होंने जो हमे दिया है क्या उसे हम संभाल कर रख पा रहे है, बदले में क्या हम माँ धरती को कुछ वापस भी करते है। हमारा कर्तव्य है कि हम धरती माँ द्वारा प्रदत चीज़ों को संजो के रखे चाहे ओ वृक्ष, जल, हवा या हमारा ये वातावरण है।पौधारोपण धरती मां और प्रकृति माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का तरीक़ा है, हम इस माध्यम से माँ धरती को हमे दिये हर वस्तु के लिये धन्यवाद कर सकते है। पृथ्वी पर जल है तभी जीवन है और जल इसलिए है क्यूँकि यहा पेड़, पौधे और ये पर्यावरण है जिसको संरक्षित करना हमारा कर्तव्...

जाँच अभियान मे यातायात नियमों को तोड़ने वालों से 85750रुपये वसूले गये-ट्रैफिक प्रभारी।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू मेदिनीनगर के सदिक चौक कोयल पुल के पास सघन जॉच अभियान पलामू एस पी रेशमा रमेशन के आदेशानुसार चलाया गया इस अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद कर रहे थे प्रभारी समाल अहमद ने बताया सभी वाहनों की सघनता से जाँच की जा रही है लाइसेंस हेलमेट प्रदूषण सर्टिफिकेट व अन्य जरूरी कागजात को भी बारीकी से जाँच की जा रही है कई चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहनों को जब्त कर लिया गया है  जिसमें दो पहिया वाहन गाड़ीयो के कुछ चालक बगैर हेलमेट एवं ट्रिपल लोड तथा बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहे थे 13 मोटरसाइकिल  गाड़ियों को चालान फाइन हेतु व्यवहार न्यायालय पलामू भेजा गया है। जिला परिवहन कार्यालय पलामू से 17 ई रिक्शा टेंपो सवारी गाड़ी  का चालान राशि 27750 रुपया प्राप्त हुवा जबकि व्यवहार न्यायालय पलामू से 17  मोटरसाइकिल का  फाइन राशि 58000 हजार रुपया रुपया आया है। टोटल चालान फाइन राशि 85750 रुपया की प्राप्ति हुयी है