पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986
पलामू मेदिनीनगर के सदिक चौक कोयल पुल के पास सघन जॉच अभियान पलामू एस पी रेशमा रमेशन के आदेशानुसार चलाया गया इस अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद कर रहे थे प्रभारी समाल अहमद ने बताया सभी वाहनों की सघनता से जाँच की जा रही है लाइसेंस हेलमेट प्रदूषण सर्टिफिकेट व अन्य जरूरी कागजात को भी बारीकी से जाँच की जा रही है कई चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहनों को जब्त कर लिया गया है जिसमें दो पहिया वाहन गाड़ीयो के कुछ चालक बगैर हेलमेट एवं ट्रिपल लोड तथा बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहे थे 13 मोटरसाइकिल गाड़ियों को चालान फाइन हेतु व्यवहार न्यायालय पलामू भेजा गया है। जिला परिवहन कार्यालय पलामू से 17 ई रिक्शा टेंपो सवारी गाड़ी का चालान राशि 27750 रुपया प्राप्त हुवा जबकि व्यवहार न्यायालय पलामू से 17 मोटरसाइकिल का फाइन राशि 58000 हजार रुपया रुपया आया है। टोटल चालान फाइन राशि 85750 रुपया की प्राप्ति हुयी है
Comments
Post a Comment