पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो - 8340727986
रांची : साहिबगंज जिला के बरहेट स्थित एनटीपीसी फाटक के पास आज सुबह दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। फायर ब्रिगेड के कर्मी रवि ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई। उस समय एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी, तभी दूसरी तरफ से आ रही दूसरी मालगाड़ी ने उससे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण इंजन और कोयले से लदी बोगियों में आग लग गई, जिसे बुझाने का काम अभी भी जारी है। इसके अलावा, दो इंजन पटरी से उतर गए और एक इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
चार लोग घायल हुए
फायर ब्रिगेड के अनुसार, इंजन में सवार सात कर्मचारियों में से दो की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। एक कर्मचारी अभी भी इंजन में फंसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सभी घायलों को बरहेट सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन और बरहेट पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी एनटीपीसी की रेल पटरी पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ समय पहले कुछ अपराधियों ने बम विस्फोट कर पटरी उड़ा दी थी, जिससे कोयले से लदी एक गाड़ी पटरी से उतर गई थी।
Comments
Post a Comment