पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नीलाम्बर-पिताम्बरपुर प्रखण्ड के दिवंगत राजस्व उप निरीक्षक रामनाथ साह के लिए आयोजित हुई शोक सभा
आज दिनांक 16 अप्रैल 2021 को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त पलामू श्री शशि रंजन समेत अन्य पदाधिकारियों एवम समाहरणालय के कर्मियों के द्वारा अपराह्न 4:30 बजे नीलाम्बर-पिताम्बरपुर प्रखण्ड में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक रामनाथ साह के मृत आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया।
विदित हो कि कल दिनांक 15 अप्रैल 2021 को सड़क दुर्घटना में नीलाम्बर-पिताम्बरपुर प्रखण्ड में कार्यरत रामनाथ साह का देहांत हो गया था। उनके निधन के उपरांत आज समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन करते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया। तत्पश्चात कार्यालय कार्य स्थगित कर दिया गया। इस दौरान उपायुक्त पलामू, अपर समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवम समाहरणालय कर्मी मौजूद थे। विज्ञापन
पदाधिकारी एवम कर्मी रहें सतर्क, अपने एवम परिवार का रखें ख्याल: उपायुक्त
शोक सभा के अंत मे उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवम कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण से वे अपने एवम अपने परिवार का ख्याल रखें। किसी भी परिस्थिति में बिना मास्क के बाहर न निकलें। कार्यालय में भी मास्क पहन कर रहें। अगर कोरोना संक्रमित पाए जाते है तो निश्चिन्त हो कर आइसोलेशन पर जाएं। आफिस में आने वाले व्यक्तियों से भी दूरी बनाकर रखें।
Comments
Post a Comment