पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष श्री विजय नंद पाठक ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए आगामी 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। भाजपा पलामू जिला कार्यालय मेदिनीनगर सहित जिले के सभी मंडलो में पंडित जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में पूरे श्रद्धाभाव से मनाई जाएगी। पार्टी के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय विचार और राष्ट्रवादी संस्कृति को स्थापित करने का कार्य किया। आज भाजपा का जो विराट रूप दिखता है वह इन्ही पूर्वजो के अथक परिश्रम का परिणाम है।हमे इनके विचारो को जन जन तक पहुचाना है। पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय के सपने को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों का कल्याण कर अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से साकार कर रहे हैं ।
Comments
Post a Comment