पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
रुबी जी सिर्फ पत्रकार नहीं, विचार थेः आयुक्त
मेदिनीनगर। सुरेन्द्र सिंह रुबी जी सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि एक विचार थे और साथ ही समाजसेवी भी। ये बातें पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने कहीं। आज स्थानीय गांधी स्मृति नगर भवन में पलामू के मूर्धन्य पत्रकार एसएस रुबी की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा सह एसएस रुबी स्मृति गौरव सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आयुक्त श्री चौधरी ने कहा कि सभा में गणमान्य लोगों की बड़ी उपस्थिति को देखने से ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रुबी जी कितने बड़े पत्रकार रहे होंगे। आयुक्त ने कहा कि आज के पत्रकारों को रुबी जी के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता की विरासत को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। समाजसेवा को समर्पित संस्था डीएनएस फाउंडेशन, रांची के सहयोग से और पलामू राइटर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने भी रुबी जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने पलामू की पत्रकारिता को साकारात्मक दिशा नहीं दी बल्कि समाज की दशा बदलने में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने रुबी जी के साथ गुजारे लम्हों को बड़े ही भावुक अंदाज में प्रस्तुत किया। उन्होंने कई प्रसंगो को याद करते हुए कहा कि रुबी जी पत्रकार के साथ-साथ समाजसेवी भी थे। सामाजिक कार्यों में वे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। पत्रकारिता का नब्ज तो वे समझते ही थे, समाज के जरुरतमंद लोगों की मदद को भी वे हमेशा तैयार रहते थे। उन्होंने अपने जीवन के पांच दशक पत्रकारिता और समाज के लिए समर्पित कर एक मिसाल कायम की है। दूसरे पत्रकारों को भी उनके नक्शे कदम पर चलने की जरुरत है।
कार्यक्रम में मौजूद पलामू के पुलिस कप्तान चन्दन कुमार सिन्हा ने शायराना अंदाज में रुबी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रुबी जी का शरीर जरुर हम सबके बीच नहीं है लेकिन उनके सिद्धांत हम सबके बीच है। वे हम सबके लिए अमर हैं। श्री सिन्हा ने रुबी जी की पुण्यतिथि पर बेहतर कार्यक्रम करने के लिए पलामू राइटर्स एसोसिएशन और डीएनएस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। विज्ञापन
प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. एससी मिश्रा ने कहा कि रुबी जी के कार्यों ओर सिद्धांतों को आज के पत्रकारों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें जितना प्रेम पत्रकारिता से था, उतना ही समाजिक गतिविधियों में भी। उन्होंने कहा कि खोजी पत्रकारिता रुबी जी की खास खूबी थी। खबरों को पूरी तरह से पुष्ट करने के बाद ही वे प्रकाशन में भेज थे। अपुष्ट खबरों पर वे विश्वास नहीं करते थे, भले ही उसमें कितनी भी सनसनी क्यों न हो।
रुबी जी के साथ पत्रकारिता करने वाले वरिष्ठ पत्रकार गोकूल बसंत ने उनके साथ गुजारे समय को साझा किया। उन्होंने कहा कि रुबी जी अच्छे पत्रकार तो थे ही, उससे भी अच्छे इंसान थे। लोगों के प्रति स्नेह और प्रेम रखना उनकी आदतों में शुमार था। मंच संचालन करते हुए पलामू राइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुन्दन कुमार वर्मा ने कहा कि रुबी जी ने हम जैसे सैकड़ों पत्रकारों को तैयार किया, जो आज की पत्रकारिता में दायित्वों का अच्छे से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जैसे पत्रकारों की वे गलतियां बताते थे और गलतियों को सुधारते भी थे। उनके मार्गदर्शन में पत्रकारिता का ककहरा सीखना हम जैसे पत्रकारों के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार प्रभात मिश्रा ने भी संबोधित किया। मंच संचालन में पलामू राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव एनके भारती ने भी सहयोग किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत ने किया। मंच पर डीएनएस फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती गीता सिन्हा और वरिष्ठ पत्रकार एसके सहाय भी मौजूद थे।
सम्मान पाकर गौरवान्वित हुए लोग
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र उपाध्याय, साहित्य के क्षेत्र में श्याम किशोर पाठक, कला के क्षेत्र में अमन चक्र, खेल के क्षेत्र में अक्सा नाग और अभिनय के क्षेत्र में युगांत बद्री पांडेय को एसएस रुबी स्मृति गौरव सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा पत्रकारिता विभाग के मेधावी छात्र विकास दूबे को भी एसएस रुबी स्मृति गौरव सम्मान दिया गया। इस मौके पर एसएस रुबी के परिजन को भी सम्मानित किया गया। पलामू से प्रकाशित अखबारों के सम्पादकों संजीव नयन, दिलीप कुमार और संजय पांडेय को भी सम्मान दिया गया। आगंतुक अतिथियों को भी सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा कार्यक्रम में सहयोग के लिए डीएनएस फाउंडेशन की निदेशक गीता सिन्हा के अलावा पलामू राइटर्स एसोसिएशन के समन्वयक अभिषेक राज और अन्य को भी सम्मान देकर उनकी हौसला आफजाई की गयी।
माटी कला बोर्ड सदस्य अविनाश देव, जीसा के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश वर्मा, झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, आजसू जिलाध्यक्ष बीकेश शुक्ला, भाजपा नेता मनोज सिंह, दुर्गा जौहरी, विजय ओझा, लाल सूरज, , जिला परिषद सदस्य लवली गुप्ता, अनूप गुप्ता, शैलेंद्र कुमार शैलू , शीला श्रीवास्तव, शर्मिला वर्मा, अजय श्रीवास्तव, रामाकांत मेहता, डा. पी कुमार, पूर्व सैनिक ब्रजेश शुक्ला, रोटेरियन अनुग्रह नारायण सिन्हा, समाजसेवी अशोक साहनी, अधिवक्ता संतोष पांडेय, आफताब आलम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार भी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment