पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं ने नमन कर समर्पण दिवस के रूप में मनाया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं ने नमन कर समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा प्रखर विचारक उत्कृष्ट संगठनकर्ता और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी का कथन अनेकता में एकता और विभिन्न रूपों में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की सोच रही है भाजपा इसी को लेकर निरंतर अग्रसर एवं समाज के अंतिम व्यक्ति अंतोदय के विकास के लिए प्रतिबंध है।
वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि देशभक्ति के प्रतिमूर्ति पंडित दीनदयाल का उद्देश्य संपन्न शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण करना था जिसमें कोई भूखा गरीब दलित न हो। साम्यवाद एवं पूंजीवाद के विपरीत विचार एकात्म मानववाद दर्शन कल और आज भी देश के लिए प्रसांगिक है।
प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह ने कहा कि आज के युवा पंडित जी के विचार को अपनाकर समर्पण भाव से समाज एवं देश की सेवा में लगे।
प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि पंडित जी के कार्य पद्धति से प्रेरणा लेकर संकल्पित समर्पित होकर कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ समाज एवं देश को आगे लेकर चले यही सच्ची श्रद्धांजलि महामानव दीनदयाल जी के प्रति होगी।
प्रेम सिंह ने कहा कि विचारों का समावेश समर्पण भाव से गरीब दलितों असहायों की सेवा एवं उत्थान की परिकल्पना ही पंडित जी का सपना रहा है।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष कृष्लय तिवारी ने कहा कि मनीषी दीनदयाल के विचार आत्मसात करने की जरूरत है पथ प्रदर्शक संघर्षशील महान विचारक पंडित जी के सपनों का भारत बनने की ओर अग्रसर है।
विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि पंडित जी के सपनों का भारत बनाने के लिए अटल जी से लेकर मोदी सरकार तक अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए जो जनकल्याणकारी कार्स किए जा रहे हैं।
अमलेश्वर दुबे ने कहा कि दीनदयाल के विचार देश एवं समाज के लिए प्रसांगिक है एकात्म मानववाद पुस्तक सभी कार्यकर्ताओं को पढ़ना चाहिए आत्मसात कर जीवन में उतार कर लोगों को बताना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र उपाध्याय एवं धन्यवाद ज्ञापन रीना किशोर ने किया।
समर्पण दिवस कार्यक्रम में विभाकर पांडे शिवकुमार मिश्रा सोमेश सिंह प्रमोद सिंह प्रदीप सिन्हा राजेश गुप्ता संजय कुमार संजय पांडे श्याम बाबू अरविंद गुप्ता श्यामजी चौधरी सुनील पासवान बृजेश गुप्ता श्याम बाबू उदय शुक्ला अशोक सिंह ज्योति पांडे मनोज दुबे सुनील पासवान राजकुमार वर्मा निरंजन मेहता पंकज शर्मा छोटू सिंह कामेश्वर चौधरी पिंकू सिंह मनीष अग्रवाल सुरेंद्र विश्वकर्मा धीरेंद्र दुबे शशि भूषण दुबे आनंद सिंह मनोज दुबे विश्वजीत पाठक रिंकू दुबे कमलेश चौरसिया सुरेंद्र चौरसिया संटू सिंह दामोदर तिवारी रूपा सिंह लवली गुप्ता मंजू गुप्ता उषा मकड़िया सुचित्रा अग्रवाल सीटू गुप्ता किरण अग्रवाल ज्योति अग्रवाल पूर्णिमा चंद्रवंशी संगीता देवी उषा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जारी शिव कुमार मिश्रा।
Comments
Post a Comment