पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
दिवंगत विधायक के पुत्र पतोहू व धर्मपत्नी ने दी श्रधांजलि
मौजूद लोगों ने उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का रखा मौन
सिमरिया : प्रखण्ड क्षेत्र के पुंडरा गांव में दिवंगत विधायक रामचन्द्र राम के पैतृक आवास पर 12वीं पूण्य तिथि मनाई गई। वहीं दिवंगत विधायक के पुत्र मनोज चन्द्रा,पतोहू प्रेमलता चन्द्रा व धर्मपत्नी सीता देवी ने पुष्प फूल से श्रधांजलि अर्पित किया ।साथ हीं गांव के अलावे उनके परिजनों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित किया । बता दें कि दिवंगत विधायक रामचन्द्र राम की मृत्यु 2मार्च 2009 को रांची में दिल का दौरा पड़ने से सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड सीसीएल अस्पताल में पहुँचने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। विधायक रामचन्द्र राम सीपीआई के जुझारू व ईमानदार राजनीतिज्ञ थे। राम ने फरवरी 2008 में सिमरिया विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में झारखण्ड विधानसभा के लिए चुने गए थे।
यह चुनाव भाजपा के दिवंगत विधायक उपेंद्र दास की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में अपना जीत हासिल किया था।राम भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी भाकपा मार्क्सवादी सीपीआई एम तथा राष्ट्रीय जनता दल राजद झारखण्ड मुख्ति मोर्चा जेएमएम का समर्थन मिला था। दिवंगत राम के चुनाव प्रचार प्रसार में केंद्रीय रेल मंत्री लालू यादव सिमरिया खादी बोर्ड मैदान में दौरा कर इनके पक्ष में आम लोगों से वोट करने का अपील किया था। राम ने प्रतिद्वंदी जेवीएम से 30 हजार 700 मतो से विजयी प्राप्त हुए थे। मौके पर जबरा पंचायत मुखिया कृष्णा साहू,भीमनंदन साहू,अर्जुन साहू,शक्ति दास,रामेश्वर राम,रामशंकर राम,दिलीप योगी,हेमराज महतो, रामवचन दांगी,तथा गांव के गणमान्य एवं बुद्दिजीवी शामिल थे।
Comments
Post a Comment