पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
समीर जांच घर का उद्घाटन संयुक्त रूप से स्वास्थ्य विभाग बिहार के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर मनोरंजन प्रसाद सिंह व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने फीता काट कर किया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू: हैदरनगर-मोहम्मदगंज मुख्य पथ में सरकारी अस्पताल के पीछे समीर जांच घर का उद्घाटन संयुक्त रूप से स्वास्थ्य विभाग बिहार के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर मनोरंजन प्रसाद सिंह व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने फीता काट कर किया। इस मौके पर डॉक्टर मंज़ूर आलम,डॉक्टर नादिर रिज़वी, जेएमएम नेता एजाज़ हुसैन उर्फ छेदी खान, नगर पंचायत हुसैनाबाद के उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, शममु हुसैन के अलावा कई चिकित्सक ,चिकित्सा कर्मी व गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।विज्ञापन
Comments
Post a Comment