पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश
सहायक समाहर्ता सह नीलांबर- पितांबरपुर के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष अग्रावल ने शनिवार को प्रखंड अंतर्गत कोइरी पतरा में बने उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।उद्घाटन के पश्चात उन्होंने पूरे उप स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया साथ ही केंद्र में उचित साफ-सफाई रखने को लेकर संबंधित को निर्देशित किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज का भी किया निरीक्षण
कोइरी पतरा में बने उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के पश्चात प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे यहां उन्होंने वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने दूसरे डोज पर भी फोकस करने की बात कही।इसके अलावा उन्होंने कोविड वार्ड,डिलीवरी वार्ड, एवं ओपीडी रजिस्टर का भी अवलोकन किया।वहीं केंद्र में कितने चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति है इसकी भी जानकारी ली।
सभी पंचायतों में मच्छरदानी वितरण करवाना सुनिश्चित करें: सहायक समाहर्ता सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मच्छरदानी वितरण की भी जानकारी ली बताया गया कि प्रखंड में 30 हज़ार मच्छरदानी वितरण हेतु आवंटित किया गया था जिसके विरुद्ध 26 हज़ार का वितरण किया जा चुका है इस पर सहायक समाहर्ता श्री अग्रवाल ने शेष बचे मच्छरदानियों को अविलंब रूप से वितरण करने का निर्देश दिया।विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों का मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश
निरीक्षण के दरमियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने श्री अग्रवाल को बताया कि उनको विगत चार महीनों से तनख्वाह नहीं दी गयी है इसपर सहायक समाहर्ता ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी से समन्वय बनाकर सभी कर्मियों का भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ राजीव रंजन,डॉ श्वेता,डॉ अरुण मोहंती,एमडी शाकिर,बीएएम राजकुमार सिंह,बीपीएम,बीडीएम समेत अन्य उपस्थित थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की समस्या को अविलंब दूर करने के निर्देश
सहायक समाहर्ता ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया इस दौरान बताया गया कि बोरिंग खराब होने की वजह से पेयजल की समस्या बनी हुई है इस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से समन्वय बनाते हुए बोरिंग की समस्याओं को त्वरित रूप से ठीक करने को लेकर निर्देशित किया.
Comments
Post a Comment