पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू पांकी के सिंचाई विभाग के मैदान में युवा क्रिकेट क्लब के सौजन्य से स्व० वीर विदेश सिंह नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसका फाइनल मैच लोहरसी बनाम पांकी के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिटू सिंह ने स्व0 विदेश सिंह के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर एवं फीता काटकर किया। इस फाईनल मुकाबले में लोहरसी की टीम ने पांकी को एक विकेट से हराया। और ट्रॉफी अपने नाम की। पूर्व विधायक बिटू सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट अनिशिचिन्ताओं का खेल है जो टीम अच्छा खेलेगी वह विजय होगी। लोहरसी की टीम ने अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त किया। वहीं पांकी के टीम ने मैच को लास्ट ओवर तक लेकर गई। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में एक टीम का हार निश्चित है। हार से सबक लेकर आगे अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा की आपलोगों के द्वारा प्रत्येक वर्ष स्व0 विदेश सिंह की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है जो काफी सराहनीय है। उन्होंने आयोजकों को नाईट टूर्नामेंट करवाने की सलाह दिया। जिसमें पांकी विधानसभा की टीमें ही भाग लेंगी। उन्होंने विजेता टीम को 31000 हजार नगद एवं ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 15000 हजार नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व बीससुत्री अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, मनोज सिंह, गजु सिंह, प्रिंस सिंह, अरविंद सिंह, पंकज चौरसिया, शिवकुमार यादव, एजाज खान, हफीजुल अंसारी, अब्दुल हसन, रफीक अंसारी, नेहाल अंसारी, बृजदेव सिंह, नाजिर, रिंकू सिंह,चीकू सिंह सहित हजारों खेलप्रेमी मौजूद थे।विज्ञापन
Comments
Post a Comment