पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
प्राचीन चमत्कारिक शिव संपत धाम मंदिर में नवरात्र में दुर्गा पूजा का पलामू सांसद बीडी राम 6 अक्टूबर की सुबह करेंगे उद्घाटन
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
पलामू सांसद बीडी राम 6 अक्टूबर की सुबह उद्घाटन करेंगे उंटारी रोड प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत प्राचीन चमत्कारिक शिव संपत धाम मंदिर में नवरात्र में दुर्गा पूजा का इस बार भव्य आयोजन किया गया है दुर्गा पूजा आयोजक समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर बनाया गया पूजा पंडाल को पलामू सांसद बीडी राम 6 अक्टूबर को श्री शिवसम्पत धाम में उद्घाटन करेंगे वहीं 8 अक्टूबर से समय 1बजे से नवरात्र के अंतिम दिन 14 अक्टूबर तक मिर्जापुर से पधारे धर्म ध्वजाचार्य की अध्यक्षता में संगीत में राम कथा का आख्यान प्रस्तुत होगा राम कथा के इंद्रेश शास्त्री एवं मानस प्रवचन का प्रज्ञा भारती रामकथा का इस दौरान विराट मानस संत सम्मेलन भी होगा पूजा समिति के महासचिव वेद प्रकाश शर्मा ने पहली बार बड़े फलक पर हो रहे शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा आयोजक को सफल एवं प्रभावी बनाने में इलाके के कई जनमानस एवं धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से अपेक्षित सहयोग तथा असम उपस्थित का आग्रह किया है उन्होंने बताया कि शिव संपत धाम में नवरात्र के दौरान लगने वाले मेलों के प्रवचन पंडाल में होने वाली प्रोटोकॉल पालन करने की अपील की है साथ ही मंदिर परिषद में प्राप्त बिजली पानी सहित शांति व्यवस्था के लिए समिति के युवा सदस्यों को बतौर स्वयंसेवक अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने की ताकीद की है
Comments
Post a Comment