पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
24 बेडों पर निर्बाध रूप से होगी ऑक्सीजन की सप्लाई: उपायुक्त
जिले में कोरोना के संभावित तीसरी लहर से निपटने की दिशा में शनिवर को पलामू ने एक और कदम बढ़ाया है.उपायुक्त शशि रंजन ने सतबरवा के तुमागाड़ा स्तिथ नवजीवन अस्पताल में 130 एलपीएम का पीएसए प्लांट का उद्घाटन किया.मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में ऑक्सीजन के अभाव से किसी व्यक्ति की जान ना जाये इस ओर लगातार प्रयास किये जा रहें हैं.पीएसए प्लांट की स्थापना से इस अस्पताल के 24 बेडों पर ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकेगी.उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना होने से जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को काफी फायदा होगा क्योंकि यह अस्पताल एक लोकप्रिय अस्पताल है जहां विभिन्न प्रखंडों से मरीज इलाज करवाने आते हैं.उद्घाटन के पश्चात उपायुक्त श्री रंजन ने पीएसए प्लांट का निरीक्षण भी किया.वहीं अस्पताल संचालिका श्रीमती हेलेन पॉल ने उपायुक्त को बताया की जिला का सबसे पहला कोविड मरीज़ों का इलाज यहीं किया गया था.पूर्व में भी ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से इस अस्पताल में कोरोना के मरीजों का इलाज किया जाता रहा है.इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा सतबरवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी,स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम दीपक समेत अन्य उपस्थित थे.विज्ञापन
Comments
Post a Comment