पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड स्टेट प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी ) का ऑनलाइन उद्घाटन किया।
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने झारखंड स्टेट प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी ) का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस पोर्टल पर कोई भी विभाग अथवा सार्वजनिक उपक्रम अपने प्रोजेक्ट के आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) से जुड़े मामलों को रजिस्टर करा सकते हैं । इसके तहत वे जमीन अधिग्रहण, खनन फॉरेस्ट क्लीयरेंस और कानून एवं व्यवस्था आदि से जुड़ी समस्याओं को इस पोर्टल में दर्ज करा सकेंगे। राज्य स्तर पर गठित कमेटी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समस्या का समाधान करेगी।विज्ञापन
Comments
Post a Comment