पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नीलांबर पितांबर पुर: मध्य विद्यालय नीलांबर पीतांबर पुर प्रांगण में शहीद भगत सिंह चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मंगलवार को खेला जाएगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी रामदास साहू करेंगे. यह जानकारी भगत सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष स्वराज सिंह ने दिया. उन्होंने बताया कि उद्घाटन मैच लेडी मजेस्टिक लातेहार और लेडी एंगल्स मैक्लुस्कीगंज के बीच खेला जाएगा .इन दोनों महिला फुटबॉल टीमों में कई अंतर्राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं. इस प्रतियोगिता में लेस्लीगंज ,तरहसी पांकी, मनातू और सतबरवा क्षेत्र के कई फुटबॉल टीम के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. महिला फुटबॉल एवं युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता पाकी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया जिसमें क्लब के सचिव सचिव मोहम्मद इदरीश कोषाध्यक्ष साहिब सिंह, संरक्षक सदस्यों में अजीत तिवारी , नवल किशोर राय, सुधीर सिंह, आनंद कुमार ,अजय सिंह व कार्यकारिणी सदस्यों में चंगेज खान ,संतोष कुमार, उमेश सोनी दीपेंद्र सिंह ,इकबाल खलीफा, रंजय कुमार, सिंटू कुमार, विद्या पासवान ,कलाम आजाद शामिल हैं.विज्ञापन
Comments
Post a Comment