पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
छतरपुर पाटन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी व पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ नौडीहा प्रखंड का भ्रमण किया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
इस दौरान प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पीसीसी पथ और नल जल कूप योजना का उदघाटन भी किया।
विधायक श्रीमति पुष्पा देवी के निर्देश पर एक ट्रांसफार्मर भी लगाया गया।
चराई औऱ प्रखंड कार्यालय में ट्रांसफार्मर लगाया गया।
डगरा पंचायत, बाजार परिसर, प्रखंड कार्यालय कुल चार नल जल कूप का उदघाटन किया गया।
इसके उपरांत विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने प्रखंड कार्यालय में विधायक कक्ष का भी उदघाटन किया।
श्रीमती पुष्पा देवी इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में लोगो से मिली और उनकी समस्याओं को सुना। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार विकास के मुद्दे पर पूरी तरह से असफल हो चुकी। फिर भी हमलोग लगातार प्रयास कर रहे है ताकि स्थिति को सुधारा जा सके।विज्ञापन
इस मौके पर नौडीहा प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल पाठक, पप्पू जायसवाल, जिला परिषद रामनरेश राम, सरताज खान, अशोक भुइयां, योगेंद्र भुइयां, संतोष प्रसाद, नौखेज खान, जितेंद प्रसाद, अनिल सिंह इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comments
Post a Comment