पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
21 जनवरी को ऑटो ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगेगा विशेष कैंप : पलामू, एसपी
मेदिनीनगर शहरवासियों को रविवार को एक और तोहफा मिला। छह मुहान के समीप नवनिर्मित अत्याधुनिक टैक्सी स्टैंड का आज से शुभारंभ कर दिया गया। इसका उदघाटन पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा, नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर एसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि जब मैं आटो चालकों से मिला था, उस दौरान आटो चालकों ने बताया था कि यहां कोई आटो स्टैंड नहीं है इस कारण काफी परेशानी होती है। उसी वक्त मैंने उन्हें आश्वासन दिया था कि इस स्टैंड को जल्द चालू करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस स्टैंड का उदघाटन तो पहले ही हो चुका है लेकिन आज से शुभारंभ कराया जा रहा है। सिन्हा ने कहा कि आटो चालकों को यदि कोई समस्या हो तो बड़ा भाई समझकर मेरे पास आइये, समस्या का समाधान करायेंगे। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिये 21 जनवरी को ऑटो चालकों का विशेष कैंप आयोजित होगा, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाएगा। नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से तथा शहर की प्रमुख यातायात समस्या को कंट्रोल करने में इस अत्याधुनिक टैक्सी स्टैंड की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि पहले यहां पर गंदगी फैली रहती थी। 100 वर्षों से गंदा पड़े स्थान को चार वर्ष के अंदर अत्याधुनिक टैक्सी स्टैंड के रूप में बदला गया है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि नगर निगम को सरकारी बस स्टैंड सौंप दे तो हम उसे भी झारखंड का बेहतरीन बस स्टैंड बनाएंगे। महापौर श्रीमती शंकर ने मैरीन ड्राइव की चर्चा करते हुए कहा कि जिसे आप अभी देख रहे हैं वह तो ट्रेलर है। बहुत जल्द आमलोग शिवाला घाट तक मरीन ड्राइव और चैपाटी दोनों का लुफ्त उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हम कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं जिसे 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस कार्य में शहर का चैक चैराहा सुंदरीकरण, गांधी उद्यान, रोड चैड़ीकरण, बड़े नालों का निर्माण आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बड़ा तलाब सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण हो जायेगा और इसे निगम जनता को समर्पित करेगा। मौके पर शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस, ट्रैफिक जवान संतोष गुप्ता, ऑटो संघ के राकेश सिंह समेत ऑटो चालक, वार्ड पार्षद व गणमान्य लोग उपस्थित थे।विज्ञापन
Comments
Post a Comment