पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
काफी संख्या में लोग थामेंगे झामुमो का दामन
गढ़वा : प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को गढ़वा में समाहरणालय भवन निर्माण का शिलान्यास, बिरसा मुंडा स्मारक का भूमि पूजन एवं नवनिर्मित घंटाघर का उद्घाटन करेंगे । इस दौरान विभिन्न विभागों में नियुक्त कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे। साथ ही कार्यकर्ता मिलन समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शुक्रवार को 11:40 बजे कल्याणपुर हेलीपैड पर उतरेंगे। उसके बाद शहर के रंका मोड़ पर मंत्री श्री ठाकुर के निजी कोष से निर्मित इंदिरा प्रियदर्शनी घंटाघर का उद्घाटन एवं वहां स्थापित इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद नवादा मोड़ स्थित आशीर्वाद वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में भाग लेंगे। कार्यकर्ता मिलन समारोह में जिले भर के काफी संख्या में दिग्गज राजनीतिज्ञ, पूर्व विधायक, पंचायत प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ लोग झामुमो का दामन थामेंगे। मिलन समारोह के बाद मुख्यमंत्री कल्याणपुर में समाहरणालय भवन निर्माण का शिलान्यास एवं हेलीपैड के सामने बिरसा मुंडा स्मारक का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों में नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। उसके के बाद 4:30 बजे हेलीपैड से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे।
Comments
Post a Comment