पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
कला संस्कृति विभाग व मासूम का कार्य सराहनीय : उपायुक्त
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर: विश्व रंगमंच दिवस पर नगाड़ा बजाकर पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन किया. झारखण्ड सरकार के सांस्कृतिक निदेशालय के कला-संस्कृति विभाग के वित्तीय अनुदान योजना के अधीन इस कार्यशाला का आयोजन मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा किया जा रहा है. रविवार को विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर बांग्ला स्कूल के प्रशाल में इसका उद्घाटन उपायुक्त शशि रंजन, मेयर अरुणा शंकर, उप मेयर मंगल सिंह, एनडीसी शैलेश कुमार सिंह, इप्टा के राज्य महासचिव उपेंद्र मिश्रा, समाजसेवी व लेखक पंकज श्रीवास्तव, संत मरियम स्कूल के निदेशक अविनाश देव् ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर नगाड़ा बजाकर किया. इससे पहले सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उपयुक्त ने कहा की पलामू जैसे छोटे जगह में कोरोना काल की परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए नाटक टीम को बचाये रखना बहुत बड़ी बात है, यह इस बात साबित करती है की यहाँ के कलाकारों में नाटक करने की चाहत है व उन्हें रंगमंच प्रेम है. कार्यशाला से रंगकर्मियों की प्रतिभा निखरती है . कलाकारों को निखारने के लिए यह बेहद जरुरी है. कला संस्कृति विभाग ने इसका आयोजन करवा कर सराहनीय कार्य किया है. मौके पर बोलते हुए मेयर अरुणा शंकर ने कहा की कला को जीवित रखने के लिए कला-संस्कृति विभाग द्वारा कलाकारों को सहयोग दिया जा रहा है यह अच्छी बात है. निगम के तरफ से भी इस आयोजन में हर संभव सहयोग किया जाएगा. उन्होंने सभी कलाकारों को विश्व रंगमंच दिवस की बधाई दी. उप मेयर मंगल सिंह ने कहा की एक लम्बे समय सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू हुई है इसमें हर किसी को सहयोग करना चाहिए. इप्टा के राज्य महासचिव उपेंद्र मिश्रा ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना अच्छी बात है, प्रस्तुति के दौरान कलाकारों को सभी के संवेदनाओं का ख्याल रखना चाहिए. इससे पहले मासूम के अध्यक्ष विनोद पांडेय, कोषाध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती, मनीषा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव सिंह, कामरूप सिन्हा, अमर भांजा, मुकेश श्रीवास्तव, संजीत प्रजापति, सिकंदर कुमार, आकर्ष प्रताप, सुमित वर्मन, गुलशन मिश्रा, विवेक कुमार, सचिन पाठक, अभिषेक कुमार, संजीव राम, अदनान कासिफ, आदर्श पांडेय, नंदिनी सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, मनीषा कुमारी, कनकलता, प्रतिभा भारती, राहुल चंद्रवंशी, आसिफ अहमद, मोहम्मद नसीम, रंजन सोनी, आकाश राज, गिरीन्द्र यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन मासूम के सचिव सैकत चट्टोपाध्याय व धन्यवाद ज्ञापन अविनाश तिवारी ने किया.
क्या है कार्यक्रम झारखण्ड सरकार के सांस्कृतिक निदेशालय के कला-संस्कृति विभाग के वित्तीय अनुदान योजना के अधीन इस कार्यशाला का आयोजन मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा किया जा रहा है. इस कार्यशाला में कलाकारों को नाटक के विधाओं से परिचित कराया जायेगा. अभिनय, मंच, लाइट, मेकअप आदि विषय पर देश के प्रसिद्ध कलाकार आकर प्रशिक्षण देंगे. इसके अलावे अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफर मुकेश श्रीवास्तव के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फोटोग्राफी पर भी फोटोग्राफरों को कार्यशाला में ट्रेनिंग दिया जाएगा . कार्यशाला में राकेश कुमार सिंह के द्वारा लिखित पुस्तक महासमर की साँझ पर आधारित नाटक सोचो आजादी के असली नायक कौन थे को तैयार किया जाएगा. इस नाटक का मंचन 17 अप्रैल को टाउन हॉल में किया जाएगा. यह नाटक सन 1857 में सिपाही विद्रोह के समय पलामू में हुए संग्राम पर आधारित है. इसका पटकथा व संवाद सैकत चट्टोपाध्याय ने लिखा है.
Comments
Post a Comment