पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
शनिवार को जिला के सभी अंचलों में किया जायेगा आयोजन
उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी और थाना प्रभारियों को दिया निर्देश
उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन के निदेशानुसार दिनांक 26 सितंबर 2020 को रांची जिला में भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिले के सभी अंचलों में भूमि विवाद समाधान दिवस के आयोजन को लेकर उपायुक्त रांची ने सभी अंचल अधिकारी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है।
प्रत्येक शनिवार हो रहा भूमि विवाद समाधान दिवस का आयेाजन
उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन के निदेशानुसार सभी अंचलों में प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं अंचल अमीन भी उपस्थित होते हैं ताकि भूमि विवादों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित हो सके। भूमि विवाद समाधान दिवस में आए मामलों से संबंधित प्रतिवेदन को हर सोमवार निश्चित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश उपायुक्त की ओर से सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया है।
भूमि विवाद मुख्यतः भूमि की मापी, भूमि का बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, दखल कब्जा इत्यादि कारणों से जुड़े होते हैं। उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कहा कि ससमय भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा होने से भूमि विवादों की संख्या में कमी आएगी और इससे विधि व्यवस्था सामान्य बने रहने में भी मदद मिलेगी ।
Comments
Post a Comment