पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
शशि तिवारी
विश्रामपुर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
विश्रामपुर,(पलामू) : पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार विश्रामपुर पुलिस की ओर से थाना गेट विश्रामपुर-पांडू मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां सड़क मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया व चार पहिया गाड़ी की सघन जांच की गई। वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। जांच का नेतृत्व कर रहे एएसआई अनंत सिंह व संजय सिंह ने बताया कि लोगो की सुविधा का ध्यान रख सभी से हेलमेट पहनकर चलने की अपिल करते हुए यातायात का नियमों की पालन कर सभ्य नागरिक बनने की अपिल की जा रही है। नाबालिक बच्चों को मोटरसाइकिल ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर अभिभावकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विदित हो कि विश्रामपुर पुलिस के द्वारा नियमित वाहन चेंकिंग अभीयान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट को सीट बेल्ट लगाने की सलाह भी दी जा रही है। कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाते पकड़ने के बाद उनके परिजनों को बुलाकर इस से परहेज करने की सलाह दी जा रही है।
Comments
Post a Comment