पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले में सड़क सुरक्षा को कम करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रतिनिधियों द्वारा शहर थाना के कई चौक-चौराहों पर यह अभियान चलाया गया।इस दौरान यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस ने कई वाहनों की जांच की जिसमें कई वाहन चालक बगैर हेलमेट पहने वाहन चला रहे थे ऐसे सभी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी वहीं बिना इंसुरेंस व आरसी वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गयी।शहर थाना अंतर्गत कुल 16 वाहन चालकों से 31,500₹ की वसूली की गयी।विज्ञापन
वहीं छतरपुर एवं हरिहरगंज थाना क्षेत्र में भारी वाहनों के कागजातों की भी जांच की गयी जिसमें 12 वाहनों से दण्ड के रूप में 1 लाख दो हज़ार दो सौ पांच रुपये की वसूली की गयी।
इधर,शनिवार को पाटन थाना क्षेत्र में टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी।इस दौरान परिवहन कार्यालय के प्रधान सहायक आशुतोष पांडे द्वारा कई वाहनों को जब्त किया गया।
Comments
Post a Comment