पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
जमशेदपुर पुलिस का वाकई में जवाब में नहीं। चौक-चौराहे पर हमेशा चेकिंग चलाती है, बावजूद अपराध करने वाले कन्नी काटकर निकल जाते हैं और पुलिस पकड़ नहीं पाती है। चेकिंग अभियान चलाना अच्छी बात है, लेकिन आम लोगों को परेशानी नहीं हो इसके भी ध्यान रखने की जरूरत है।
शनिवार शहर के साकची थाना क्षेत्र समेत कई इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक चेकिंग से दोपहिया चालकों में ह़डकंप मच गया। साकची के हाथी-घोड़ा मंदिर के पास चेकिंग अभियान में लगे पुलिसकर्मियों ने तो हद कर दी। दोपहिया चालकों को रोककर एक किलोमीटर की लाइन लगवा दी जिससे सड़क जाम हो गई। चालकों को कतार में खड़े होने का फरमान दिया गया। चालक कतार में खड़े हो गए।
एक-एक कर नाम-पता कर रहे थे पुलिसकर्मी
एक-एक कर चालकों से एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े होकर नाम-पता नोट करते रहे। इस दौरान किसी को डयूटी जाने में विलंब हुआ तो किसी के जरूरी काम छूट गए। समय बर्बाद हुए। परिवार वाले भी परेशान हुए। एक-एक घंटे सड़क किनारे खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा। इनकी भीड़ देख नजदीक बढ़ रहे दूसरे वाहन चालक जहां से निकलने का रास्ता मिला निकल लेने में ही भलाई समझी। शनिवार दोपहर चेकिंग में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
डीआइजी का आदेश ताक पर
कोल्हान डीआइजी राजीव रंजन सिंह का स्पष्ट आदेश था कि चेकिंग की जाए। साथ ही इसका भी ध्यान रखा जाए कि इससे आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इससे पहले विगत गुरुवार को डीजीपी के आदेश पर आम्र्स चेकिंग अभियान चलाए गए थे। किसी को कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन आज लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
Comments
Post a Comment