पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सदर एसडीओ, बीडीओ, ट्रैफिक प्रभारी, टीओपी-3 के प्रभारी ने विभिन्न स्थानों पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान, ई-पास मास्क आदि की जांच की
कोविड-19 संक्रमण के संभाव्य संक्रणम व प्रसार के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर आज जिले के मेदिनीनगर शहरी के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह और ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने रेड़मा चौक एवं सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन एवं टीओपी-3 के प्रभारी अभिमन्यु सिंह मेदिनीनगर-पंडवा मुख्य पथ के बिसफुटा के समक्ष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने विश्रामपुर के बी-मोड़ के पास चैकिंग अभियान चलाकर ई-पास की जांच की। इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोका गया और उनसे घरों से निकलने की वाजिब कारणों को जाना गया। ई-पास धारियों को पास देखकर गंतव्य तक जाने की अनुमति दी गयी। दवा एवं अन्य आवश्यक जरूरत वाले व्यक्तियों को सावधानी एवं सतर्कता बरतने एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की नसीहत देकर छोड़ दिया गया, जबकि बिना ई-पास एवं बिना जरूरत के अनावश्यक रूप से निकलने, घूमने वालों को कड़ी फटकार के साथ जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए वापस लौटाया गया। वहीं संक्रमण से बचाव के लिए सभी को एहतियायत बरतने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, हाथों को सैनिटाइजर से सैनिटाइज एवं साबुन-पानी.से सफाई करते रहने की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने अपनी वाहन में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि तक घरों में रहने का निदेश दिया, ताकि संक्रमण के खतरे से बचा जा सके।विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने लोगों से टीका लगवाने की अपील की। कहा कि टीका से संक्रमण का खतरा कम है। वहीं टीका लिए हुए व्यक्ति को भी एहतियायत बरतने एवं स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के गाइडलाइन का अनुपालन करना है। जांच के दौरान मेदिनीनगर-पंडवा की ओर जाने वाले परमिटधारी ऑटो में निर्धारित मानक से अधिक लोग बैठे मिले। ऐसे चालकों को कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए गाइडलाइन के अनुरूप सवारी बैठाने एवं उचित किराया ही लेने का निदेश दिया। इस दौरान वाहन चालक एवं उसपर सवार यात्रियों की मास्क जांच भी गई। वहीं गाड़ी में सैनिटाइजर भी देखा गया।
Comments
Post a Comment