पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त के निदेश पर जिले के सभी चेकनाका पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान तेज।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
जिले के विभिन्न चौक-चौराहों व चेकनाका पर लगातार किया जा रहा- जिला निर्वाचन पदाधिकारी, बोकारो।
35-बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री राजेश सिंह के निदेश पर जिले के सभी चेकनाका पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान पथ से आने-जाने वाली सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। साथ ही दण्डाधिकारी व पुलिस बल के द्वारा छोटे-बड़े वाहनों में रखे सभी समान की तलाशी ली जा रही है। वहीं दो पहिया वाहन चालाकों को बिना हेल्मेट पहने यात्रा करने वाले पर रोक लगायी।
जिले के विभिन्न चौक-चौराहों व चेकनाका पर लगातार किया जा रहा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले के विभिन्न चौक-चौराहों व चेकनाका पर लगातार किया जा रहा है। खासकर दूसरे जिले से आने-जाने वाली वाहनो पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है।
Comments
Post a Comment