पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793 विज्ञापन
विशेष अभियान में पिछले एक सप्ताह में बतौर फाइन 10 लाख रुपये से अधिक की हुई वसूली
जिले में अपराध नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा के निर्देश पर पूरे जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.दशहरा पर्व के बाद से ही चलाये जा रहे इस विशेष अभियान में वाहन चालकों का हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस,पीयूसी,व बीमा के कागजात देखें जा रहें हैं.वाहन के कागजात नहीं पेश करने वाले वाहन चालकों की सूची बनाकर जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जा रहा है यहां से वैसे सभी वाहन चालकों से फाइन की वसूली की जा रही है.
पिछले एक सप्ताह में बतौर फाइन 10 लाख रुपये से अधिक की हुई वसूली
पलामू पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष वाहन चेंकिग अभियान में पिछले एक सप्ताह में 400 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है जिससे बतौर फाइन 10 लाख से अधिक रुपये की वसूली की गयी है.
सड़क दुर्घटनाओं में कमी व अपराधियों पर अंकुश लगाना विशेष चेकिंग अभियान का एकमात्र उद्देश्य:एसपी
जिले में चलाये जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के संबंध में एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि ऐसे अभियानों से अपराधियों पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिलती है.उन्होंने बताया कि कई अपराधी चोरी किये हुए बाइक का इस्तेमाल करते हैं ऐसे में इस तरह के अभियानों से वैसे अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है साथ ही कई बार सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण नाबालिगों द्वारा बगैर लाइसेंस के वाहन चलाना होता है इस अभियान से ऐसे सभी लोगों पर फाइन किया जा रहा है.उन्होंने जिले वासियों से वाहन चलाते वक्त सभी यातायात नियमों का पालन करने व अपने साथ वाहन से संबंधित सभी कागजात रखने की अपील की है.
Comments
Post a Comment