पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
वाहन चालक रात्री में अपना गाडी घर के अंदर रखे-धूमा किस्कू
बिश्रामपुर - पलामू पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार बिश्रामपुर पुलिस ने रविवार को थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसआई कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में दोपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई। बगैर कागजात व हेलमेट के वाहन चलाने वाले बाइक चालकों के वाहनों को जब्त किया गया।विज्ञापन
। बाद में सही कागजात आदि की जांच कर छोड़ दिया गया और ,समाचार लिखे जाने तक लगभग दस बाइक का कागजात मे त्रुटि पायी जाने पर पुलिस सभी कागजात की जांच कर रही है।जाँच कर रही है। बाइक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें और हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं।थाना प्रभारी धूमा किस्कू ने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। भविष्य में भी लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरूस्त कर लें और अपने जीवन की सुरक्षा हेतु बाइक चालक हेलमेट जरूर पहनें।
थाना प्रभारी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि अपना वाहन रात में घर के अंदर लगाएं अगर किसी गाड़ी की चोरी होती है तो वे स्वयं जिम्मेवार होंगे। चेंकिंग अभियान में एएसआई अनिल सिंह,बीरेन्द्र तिवारी,एएसआई अनन्त सिंह,आशीष यादव ,सुदामा राम सहित पुलिस के कई जवान शामिल थे।
Comments
Post a Comment